HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

विधायक Amba Prasad ने केरेडारी के हेवई सतघरवा पुल से हेवई मुख्य पथ तक 1.5 किमी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र को प्रथम पायदान पर पहुंचाना मेरा लक्ष्य:- अंबा प्रसाद

केरेडारी: स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad) की अनुशंसा एवं प्रयासों की बदौलत एक करोड़ अट्ठारह लाख खर्च में हेवई सतघरवा पुल से राजेंद्र पासी के घर होते हुए हेवई मुख्य पथ तक 1.5 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य की डीएमएफ़टी मद से स्वीकृति हुई थी जिसका शिलान्यास दिन रविवार को उनके कर कमलों द्वारा किया गया।

Amba Prasad ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

ग्राम पहरा में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक अंबा प्रसाद के पहुंचने पर ढोल बाजे के बीच उनको फूल माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। पूरे विधि विधान से पूजन के बाद विधायक अंबा ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया| इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के सभी हिस्सों को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है।

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में प्रथम पायदान पर पहुंचाना मेरा लक्ष्य है: Amba Prasad

आने वाले दिनों में और भी अधिक से अधिक पथों की स्वीकृति करवाने का काम किया जाएगा| अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में प्रथम पायदान पर पहुंचाना मेरा लक्ष्य है जिस पर हम तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। अंबा प्रसाद ने संबंधित विभाग के अधिकारी और कार्य कर रहे संवेदक को बेहतर सड़क निर्माण करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही|

मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष रविंदर कुमार पांडे, सुबोध कुमार, छोटेलाल कुमार, मनोज साव, जगदेव कुमार, सुखदेव साव, कजरू साव, गणेश कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, दुलार साव, विमल कुमार, राजू राम, अजय सिंह, विनोद साव समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button