वित्त आयोग की टीम के दौरे को लेकर CM Hemant Soren ने की समीक्षा बैठक, राज्य की सिफारिशों पर हुआ मंथन

 

Ranchi: CM Hemant Soren ने 16वें वित्त आयोग की टीम के झारखंड दौरे को लेकर आज कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार की तैयारियों से अवगत कराया।

मुख्य बिंदु:

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आयोग के समक्ष राज्य का विकास रोडमैप प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में समान गति से विकास सुनिश्चित करना है।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सिफारिशें ऐसी हों जिससे हर वर्ग और समुदाय के सर्वांगीण विकास की राह प्रशस्त हो। सभी विभागों से जुड़े बिंदु पीपीटी प्रेजेंटेशन के जरिए प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही, एक आधिकारिक मेमोरेंडम भी आयोग को सौंपा जाएगा।

CM Hemant Soren news: दौरे का विवरण:

CM Hemant Soren: उपस्थित अधिकारी:

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, विशेष सचिव बी. राजेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Rohit Sharma लेना चाहते थे MS धोनी जैसा विदाई, BCCI ने नहीं दी इजाजत — टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास

Exit mobile version