HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

राहुल गांधी ने विदेश में किया भारत का अपमान, देश की जनता से मांगें माफी: Deepak Prakash

कांग्रेस बताए,क्या देश विरोधी और शर्मनाक बयान का समर्थन करती है?

Ranchi: Deepak Prakash ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने शर्मनाक बयान से भारत के लोकतंत्र,न्यायपालिका एवम देश की सुरक्षा को विदेश की धरती पर अपमानित किया है।

Deepak Prakash ने कहा कि भारत विरोधी विदेशी ताकतों के इशारे पर कभी यूरोप की धरती से तो कभी चीन की धरती से राहुल गांधी भारत विरोधी बयान देकर अपनी अपरिपक्व और कुंठित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।

भारत में लोकतंत्र कण कण में समाया हुआ है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि भारत विश्व में लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र के सूरज का उदय ही भारत की धरती से हुआ है। दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र का पाठ भारत ने पढ़ाया है। भारत में लोकतंत्र कण कण में समाया हुआ है।इसलिए भारत के लोकतंत्र को कोई नष्ट नहीं कर सकता।

श्री प्रकाश ने कहा कि इमरजेंसी के माध्यम से लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश करने वाली कांग्रेस पार्टी को इसकी मजबूत होती जड़ें पसंद नहीं। कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र से भरोसा खत्म हो चुका है। कांग्रेस में परिवारवाद पूरी तरह हावी हो चुका है।

राहुल गांधी की बात से भारत की 130 करोड़ जनता आहत हुई है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि तभी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश की धरती से लोकतंत्र को बचाने की गुहार लगा रहे। यह भारत की प्रतिष्ठा ,सम्मान पर प्रहार है जिसे भारत की 130 करोड़ जनता आहत हुई है।

श्री प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी का यह कृत्य राष्ट्र द्रोह है। कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि राहुल गांधी के इस देश विरोधी वक्तव्य का वह समर्थन करती है या निंदा करती है।

Deepak Prakash ने कहा कि राहुल गांधी अपने राष्ट्र विरोधी बयानों केलिए देश की जनता से माफी मांगे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button