
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा विकास संघ की ओर से रांची के नेवरी में आयोजित भव्य युवा महोत्सव में शामिल हुआ, वहाँ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर विजयी खिलाडियों को पुरस्कृत किया.
इस भव्य आयोजन के लिए मनोज वाजपेयी जी और सभी आयोजनकर्ताओं को साधुवाद. pic.twitter.com/6yNZdCU71c
— Deepak Prakash (@dprakashbjp) January 12, 2023
Deepak Prakash ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य संपोषित भ्रष्टाचार पर आखिर चुप क्यों है?
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि राज्य में कांग्रेस के सहयोग से चल रही सरकार में खनिज संसाधनों की लूट मची है। चौतरफा भ्रष्टाचार से जनता त्राहि त्राहि कर रही लेकिन कांग्रेस कार्यसमिति ने इसपर चिंता व्यक्त करना भी उचित नहीं समझती।
उन्होंने क्या कि राज्य में विकास शून्यता है, अपराधी बेलगाम हैं,बेटी बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। बेटियों को अपराधी जलाकर,टुकड़ों टुकड़ों में काटकर निर्मम हत्या कर रहे। घुसपैठिए लगातार आदिवासी,दलितों की जमीन छीन रहे,गरीबों के अनाज की लूट मची है,सड़क बिजली,पानी,चिकित्सा का बुरा हाल है लेकिन लगता है कांग्रेस पार्टी को जनसमस्याओं से कुछ भी लेना देना नही है।
कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता सुख चाहती है।
आज राज्य बेरोजगारी दर में देश में सबसे ऊपर है: Deeapak Prakash
उसे राज्य के विकास से कुछ भी लेना देना नही है। आज राज्य बेरोजगारी दर में देश में सबसे ऊपर है।लेकिन राज्य सरकार लगातार युवाओं को दिग्भ्रमित कर रही है। श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नियोजन नीति पर स्वयं भी दिग्भ्रमित है और जनता को भी दिग्भ्रमित कर रही है।
कहा कि यही कांग्रेस है जो सरकार की नियोजन नीति का बखान करते थक नहीं रही थी और आज उसे परिवर्तन करने की मांग भी कर रही है। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है।कांग्रेस पार्टी अपने खिसकते जनाधार से परेशान है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने जिसप्रकार से अपने विधायक ममता देवी की सदस्यता समाप्तिके संबंध बयान दिया है वह पूरी तरह न्यायालय की अव मानना है । श्री पांडेय पर आवमाना का मामला दर्ज होना चाहिए।



