HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

रमजान के पाक महीने में रोजेदारों द्वारा की गई इबादतों से प्रदेश में शांति, उन्नति एवं समृद्धि आएगी: Sudesh Mahto

रांची। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री Sudesh Mahto ने समस्त झारखंडवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में रोजेदारों द्वारा की गई इबादतों से प्रदेश में शांति, उन्नति एवं समृद्धि आएगी। सभी को ईद की दिली मुबारकबाद।

इस अवसर पर श्री Sudesh Mahto आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य मोहसिन खान के बरियातू आवास गए जहां मुकेश कुमार, शादाब राजा सल्लू, विनीत कुमार, फैज़ खान, सन्नी खान, समीर खान, रमीश खान, विरासत हुसैन इत्यादि उपस्थित थे।

ईद का पावन पर्व हमें प्रेम, शांति, एकता, परस्पर सद्भाव एवं उदारता का संदेश देता है: Sudesh Mahto

मौके पर उन्होंने कहा कि ईद का पावन पर्व हमें प्रेम, शांति, एकता, परस्पर सद्भाव एवं उदारता का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुकद्दस मौके पर हमें यह संकल्प लेना है कि हम एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए मानव जाति के विकास के लिए तथा एक दूसरे की तरक्की के लिए हाथ से हाथ मिला कर चलेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button