HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

युवाओं के धैर्य को आज सत्ता ललकार रही है- Sudesh Mahto

अतीत के दहलीज से वर्तमान को समझने तथा भविष्य को संवारने का संकल्प लेने का दिन है

Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Mahto) ने कहा है कि आज आत्ममंथन का दिन है। अतीत के दहलीज से वर्तमान को समझने तथा भविष्य को संवारने का संकल्प लेने का दिन है। व्यवस्था के युवा विरोधी चरित्र के प्रतिकार का दिन है। महापुरुषों, शहीदों एवं आंदोलनकारियों के टुटते सपनों का विश्लेषण का दिन है।

युवाओं के दर्द को उसके आंखों में तैर रहे आक्रोश से समझा जा सकता है: Sudesh Mahto

झारखंड में सपनों के बनने बिखरने का खेल बदस्तूर जारी है। युवाओं के सपनों को सीढ़ी बनाकर सत्ता शिखर तक पहुंचाना तथा बेरोजगारी की आग में झुलस रहे तथा अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे युवाओं पर सत्ता की दमनात्मक कार्रवाई आज झारखंड का एक बेहद अफसोसजनक एवं पीड़ादायक सच है। युवाओं के धैर्य को आज सत्ता ललकार रही है। अपने भविष्य निर्माण में उनके निरंतर प्रयासों को सत्ता लगातार कुचल रही है। युवाओं के दर्द को उसके आंखों में तैर रहे आक्रोश से समझा जा सकता है।

अनिश्चित भविष्य इन युवाओं को उद्वेलित कर रहा है: Sudesh Mahto

झारखंड सरकार के अविवेकपूर्ण तथा भ्रामक नीतियों के कारण राज्य के हजारों युवा सड़कों पर हैं। उनके परिवार में मातम का माहौल है। लाख कोशिशों के बावजूद सरकार की गलत नीतियों के कारण इन युवाओं के लिए रोजगार के सारे दरवाजे बंद हैं। अनिश्चित भविष्य इन युवाओं को उद्वेलित कर रहा है। यदि युवाओं में व्याप्त इस बेचौनी तथा नैराश्य का शीघ्र समाधान करने में सरकार विफल रही तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। युवाओं के बिखरते उम्मीद टूटते सपने तथा अपमान राज्य में कई प्रकार के बिखराव एवं टकराव को जन्म देगा।

बेहतर झारखंड के निर्माण के लिए युवान्मुखी व्यापक सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक परिवर्तन के लिए नए संकल्प के साथ युवाओं को आगे आने का आज हम अपील करते हैं।

यह बातें उन्होंने स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित उठो, जागो संकल्प मार्च के दौरान कही। आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई अखिल झारखण्ड छात्र संघ के नेतृत्व में आज हजारों झारखंडी नौजवान सड़क पर उतरकर सरकार की वादा खिलाफी और असंवैधानिक नीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद की। यह मार्च अरगोड़ा मैदान से निकला और बापू वाटिका मोरहाबादी मैदान पहुंचा। इस मार्च में शामिल हजारों युवाओं ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button