HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

मन्दार में AICC के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे भारत जोड़ो उपयात्रा को उद्वाधाटन करेंगे

Ranchi: AICC: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आहूत भारत जोड़ो उपयात्रा कल दिनांक 05 जनवरी को बांका जिले के मन्दार से आरम्भ होगी जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे भारत जोड़ो उपयात्रा को उद्वाधाटन करेंगे।

इस  भारत जोड़ो उपयात्रा में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, विधायक दीपिका सिंह पांडे एवं कांग्रेस के कार्यकर्तागण हजारों की संख्या में अध्यक्ष जी की नेत्रृत्व में शामिल होंगे।

AICC: यात्रा कन्यकुमारी से प्ररम्म्भ हुई लगभग तीन हजार किलोमीटर का सफर तय हो चुका है

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि राहुल गांधी के नेत्रृत्व में यह भारत जोड़ो यात्रा कन्यकुमारी से प्ररम्म्भ हुई लगभग तीन हजार किलोमीटर का सफर तय हो चुका है। इस यात्रा को आपार जनसमर्थन, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, छोटे व्यावसासियों, सिनेस्टार, खेलाड़ियों का साथ मिल रहा है। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा भारत जोड़ो उपयात्रा का कार्यक्रम की शुरूआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे द्वारा किया जा रहा।

इस पद यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कांग्रेसजन पद यात्रा में शामिल होकर देश में चल रहें राजनीतिक स्वार्थपूर्ति, नफरत का माहौल, महंगाई और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश और राज्य के युवाओं को दिग्भ्रमित होने से रोकेंगे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Love Jihad: झारखंड की आदिवासी महिला को प्रेमी और उसके परिवार ने मार डाला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button