HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

मतदाता का उत्साह Dumri के राजनीतिक भविष्य के लिए सुखद संकेत है: Sudesh Mahto

चुनाव संपन्न कराने में लगे सभी कर्मियों को धन्यवाद-सुदेश महतो

रांची। Sudesh Mahto: Dumri विधानसभा उपचुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए सभी मतदाताओं का आभार। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी उत्साह के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपना हक और फर्ज अदा किया है।

Dumri चुनाव निश्चित तौर पर राज्य में नई राजनीतिक दिशा तय करेगा

जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उनमें मतदाताओं ने आशंकाओं और दबाव को खारिज किया।‌ लोग सुबह से ही लंबी कतारों में लगे रहे। बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। यह चुनाव निश्चित तौर पर राज्य में नई राजनीतिक दिशा तय करेगा।

यह Dumri के राजनीतिक भविष्य के लिए सुखद संकेत है

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने आज मतदान समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग, जिला प्रशासन, पुलिस बल के जवान, चुनाव संपन्न कराने में लगी पोलिंग पार्टी, मतदान कर्मी सहित सभी कर्मियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार डुमरी में हिंसा के बिना चुनाव संपन्न कराया गया है। यह डुमरी के राजनीतिक भविष्य के लिए सुखद संकेत है। सुबह से ही मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारबद्ध होकर मतदान किया।

मतदान के बाद प्राप्त पहले रुझान के अनुसार मतदान 63.75 प्रतिशत हुआ। यह बदलाव और परिवर्तन का संकेत है। डुमरी की जनता ने विकास को मुद्दा कु बनाते हुए सकारात्मक मतदान किया है। इसके लिये डुमरी के मतदताओं को बधाई के पात्र हैं।

Dumri Bypoll: 373 मतदान केंद्रों पर मतदान शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ

आज डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। 373 मतदान केंद्रों पर मतदान शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन ने लगभग 200 बूथों की पहचान नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों के रूप में की थी। लेकिन यहां से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है। डुमरी उपचुनाव में 1.44 लाख महिलाओं सहित 2.98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया वे सभी धन्यवाद के पात्र है।

सुदेश महतो ने महिलाओं और युवाओं को मतदान में विशेष उत्साह दिखाते हुए मतदान करने के लिए धन्यवाद दिया। सुदेश जी ने एनडीए के सभी नेता एवम् कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button