HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

भ्रष्टाचार,धर्मांतरण,पलायन,महिला उत्पीड़न पर जमकर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi

राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi आज कांग्रेस पार्टी एवम हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। श्री मरांडी एक न्यूज एजेंसी से बात कर रहे थे।

एक राष्ट्रीय मीडिया चैनल पर बोलते हुए राहुल गांधी एवम कांग्रेस पर निशाना साधा।

अनेक अवसर पर कांग्रेस के चरित्र उजागर हुआ है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का भारत विरोधी बयान कोई नया या पहली बार नही है। बल्कि भारत माता का विरोध कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में शामिल है। अनेक अवसर पर कांग्रेस के चरित्र उजागर हुआ है। चाहे टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थन में कांग्रेस का खड़ा होना हो या फिर चीन और ब्रिटेन में भारत विरोध की बात हो। कांग्रेस को तो भारत शब्द से ही चिढ़ है जिसके कारण जी 20के निमंत्रण पत्र में भारत शब्द से कांग्रेस सवाल उठाने लगी थी।

babulal marandi
Rahul Gandhi at Srinagar

कांग्रेस पार्टी तो भारत विरोधी George Soros के साथ खड़ी है: Babulal Marandi

न्यूज एजेंसी ए एन आई से बात करते हुए श्री मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनता की सेवा केलिए नही बल्कि परिवार केलिए और कमाने केलिए बनी है। जबसे हेमंत सरकार बनी है झारखंड में चारो तरफ लूट और भ्रष्टाचार है। मुख्यमंत्री दलाल बिचौलिए को अच्छे पदों पर बैठकर जनता की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। ईडी की कारवाई में करोड़ों रुपए आइएएस पदाधिकारियों ,दलालों , बिचौलियों के ठिकानों से बरामद हुए।जिनमे कई आज जेल में हैं।

अब तो मुख्यमंत्री खुद ईडी जांच के घेरे में हैं: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री खुद ईडी जांच के घेरे में हैं ।लेकिन 5समन के बाद भी वे हाजिर नहीं हो रहे। ईडी मुख्यमंत्री पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे अन्यथा कानून और ईडी से जनता का भरोसा उठ जायेगा। हेमंत सरकार में विकास कार्य ठप्प हैं। उद्योग धंधे नही लग रहे इसलिए पलायन बढ़ रहा ।जिसके कारण उस वर्ग की आबादी भी घटती है । पिछली रघुवर सरकार ने बुनियादी सुविधाओं के विकास और नए उद्योग विशेषकर वस्त्र उद्योग लगाने का कार्य किया था जिसमे बड़े पैमाने पर रोजगार मिला था।

राज्य में बढ़ते धर्मांतरण पर भी सवाल खड़ा किया: Babulal Marandi

उन्होंने राज्य में बढ़ते धर्मांतरण पर भी सवाल खड़ा किया। कहा कि यह अपराधियों और दंगाइयों को संरक्षण देती है। सांप्रदायिक मानसिकता वाले पदाधिकारियों को पदस्थापित कर दंगाइयों को बचाती है। राज्य की पिछली सभी भाजपा सरकारों ने जनजाति समाज के श्रद्धा केन्द्रों के विकास केलिए कार्य किए। धर्मांतरण रोकने केलिए कानून बनाए लेकिन हेमंत सरकार धर्मांतरण रोकने की कोई पहल नहीं कर रही बल्कि धर्मांतरण कराने वाली ताकतों को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बहन बेटियों के लगातार दुष्कर्म की घटनाएं हो रही। बेटियां पेट्रोल से जलाई गई,टुकड़ों में काट दी गई, हत्या कर पेड़ से लटका दी गई लेकिन आज तक अपराधियों पर समुचित कार्रवाई नही हुई।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand पवेलियन में खूब पसंद किया जा रहा है झारखण्ड का पारम्परिक परिधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button