HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

प्रदेश Congress राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह किया

रॉंची: अखिल भारतीय Congress कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज पूर्वाह्न 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह किया गया।

सत्याग्रह कार्यक्रम आरंभ होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक दीपिका पांडे सिंह एवं प्रदेश के नेताओं ने महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सत्याग्रह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, विधायक दीपिका पांडे सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, अनवर अंसारी, केशव महतो कमलेश, महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, अजय नाथ सहदेव विनय सिन्हा दीपू, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, संजय पांडे, रबिंद्र सिंह, सुंदरी तिर्की, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा मानस सिन्हा सुनील सिंह सुरेन राम, गुंजन सिंह, अभिलाष साहू, केदार पासवान, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर राकेश किरण महतो, गजेंद्र सिंह सूर्यकांत शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, शमशेर आलम, नेली नाथन ईश्वर आनंद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

महात्मा गांधी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए सत्याग्रह कर रहे हैं: Congress

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि महात्मा गांधी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए सत्याग्रह कर रहे हैं और जो एक लड़ाई है लंबी लड़ाई लड़ने के लिए आज हम लोग धरना पर बैठे हैं लगातार हम लोगों का प्रयास होगा कि आदरणीय राहुल गांधी जी ने जो आवाज उठाई है अडानी के खिलाफ उस को अंजाम तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Congress News: राहुल गांधी जी ने जो लड़ाई शुरू की है उसे अंजाम तक पहुंचाना

आप देख रहे हैं जिस तरह से राहुल गांधी पर करवाई हुई है उससे हम कह सकते हैं लोकतंत्र खतरे में है और उस लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो हमें संविधान दिया था उसे कहीं ना कहीं कुचलने का काम हो रहा है ऐसे समय में हम लोग आज दिन भर बैठकर के संकल्प लेंगे के आगे कैसे हमको बढ़ना है और राहुल गांधी जी ने जो लड़ाई शुरू की है उसे अंजाम तक पहुंचाना।

Congress News: उनकी लड़ाई को हम लोग सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे और लड़ेंगे

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी जी की सदस्यता को खत्म करवाया है उससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यह साबित हो गया है कि लोकतंत्र खतरे में ही नहीं है बल्कि उसे खत्म करने की भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। ये जुल्म है इस जुल्म को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी देश की जनता के लिए जिस तरह से काम कर रहे हैं वह करते रहेंगे और उनकी लड़ाई को हम लोग सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे और लड़ेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा तानाशाही के साथ शासन चला रही है जो चाहती है कर रही है देश के लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा। आनन-फानन में राहुल गांधी जी की सदस्यता को खत्म करवा दिया गया। लोकतंत्र के लिए काला दिन था हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र को बचाया जाए।

Congress News: 24 घंटे के अंदर किसी सांसद की सदस्यता को खत्म करा दिया गया

मंत्री डॉ रामेश्वर राव ने कहा कि देश में पहली दफा ऐसा हुआ है कि 24 घंटे के अंदर किसी सांसद की सदस्यता को खत्म करा दिया गया लोकतंत्र के लिए ये अच्छा संकेत नहीं है राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता होने की भूमिका निभाई है जिस तरह से अडानी ने एसबीआई और एलआईसी के पैसे का दुरुपयोग किया है और उसे उजागर किया है उससे भाजपा डर सी गई है।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि निश्चित तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को समाप्त कर एक अधिकार कायम करने की कोशिश की जा रही है जो देश स्वीकार नहीं करेगा। कहीं का ध्यान कहीं भड़काने की कोशिश की जा रही है। अडानी जिस तरह से एसबीआई और एलआईसी का भी गरीबों का सेविंग पैसा को भी लूट लिया। राहुल गांधी जी ने सदन में सवाल पूछा और आवाज उठाने लगे तो ये लोग डरने लगे, जो ये लोग जुल्म ढा रहे हैं उससे हमलोग डरने वाले लोग नहीं है, हम लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी अंग्रेजों को यहां से भगाया है ये हमारा इतिहास है।

Congress News: बड़े ही अफसोस की बात है कि लोकतंत्र समाप्ति की ओर है

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राहुल गांधी के लगभग 4000 किमी की भारत यात्रा से और अडानी घोटाले के ऊपर सदन में सवाल पूछने से भाजपा तिलमिला गई जिस की वजह से उनकी सदस्यता को 24 घंटे के अंदर खत्म करा दिया ये बड़े ही अफसोस की बात है कि लोकतंत्र समाप्ति की ओर है।

विधायक दीपिका पांडे ने कहा कि राहुल गांधी देश के जननेता है उन्होंने हमेशा जनता की आवाज उठाई है और उनकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी है यह कैसे हो सकता था कि अडानी देश के पैसे को लूट ले और वह खामोश रहै अडानी के घोटालों को उजागर उन्होंने किया है जिसकी वजह से पूरी भाजपा डर गई। राहुल गांधी से भाजपा पहले से ही डरी हुई थी अंततः उसने ओछी राजनीति करके देखा दिया है यह सदेश की जनता सब देख रही है।

Congress News: सत्याग्रह कार्यक्रम सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक किया गया

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए केन्द्र सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ महात्मा गाँधी के प्रतिमा स्थल पर सत्याग्रह कार्यक्रम सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक किया गया।

आज के कार्यक्रम में भानु बड़ाईक, मेरी तिर्की, अख्तर अली, सलीम खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, विकास यादव, अजय सिंह, शहीद अहमद, सम्राट चटर्जी, बिनोद कुमार सिंह, परवेज आलम, ओवेश अंसारी, पूजा देवी, इन्द्रा देवी, मो. हुसैन, राजेश सिंह, मदन महतो, गुलजार अहमद, रामाकांत आनंद, सुरेश यादव, गोपाल उपाध्याय, बॉबी खान, संगीता कुमारी, सोहेल रहमान, आयुष, अर्श, अनिता सिन्हा, नीलम सहाय, शिव उरॉंव, आलोक कुमार, तारीक, रीता चौधरी, संजय मनोज तिर्की, मोख्तार अंसारी, अमर खान, दीपक गुप्ता, विक्की ठाकुर, राजेश चन्द्र राजू, लखेश्वर कुमार, सलीम अंसारी, जितेन्द्र सिंह, जमील, अमरेन्द्र सिंह, कुमार कौशल, शिव प्रसाद, राजेश ठाकुार, गौरव कुमार, मनीष कुमार, जलेश्वर ठाकुर, ठाकुर रौशन सिंह, अजय कुमार, पिंकी सिंह, रवि भारद्वाज, गजाला परवीन, जसीम अंसारी, अजय महतो, रवि कुमार, लक्ष्मीकांत, हैदर अली, ऐनुल हक, ललिता तिर्की, दीपक ओझा, राजीव पाण्डेंय, किशोर नायक, अंकित राज सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button