TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

सस्ती लोकप्रियता के लिए हथकंडे अपना रहे हैं बाबूलाल मरांडी– Vinod Pandey

मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हैं मरांडी, आरोप निराधार और हास्यास्पद: झारखंड मुक्ति मोर्चा

रांची | Vinod Pandey: भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोपों को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सिरे से खारिज करते हुए उन्हें “सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने का हथकंडा” करार दिया है।

झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय ने एक बयान जारी कर कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं, ऐसे में उन्हें अपने पद और गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

हेमंत सरकार की लोकप्रियता से बेचैन हैं मरांडी: Vinod Pandey

पार्टी प्रवक्ता श्री पांडेय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी जी झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की जनप्रियता और जनकल्याणकारी नीतियों से घबरा गए हैं। यही वजह है कि वे झूठे और बेबुनियाद आरोपों का सहारा लेकर राजनीतिक नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति झारखंड की जनता को भ्रमित नहीं कर सकती।

जब सरकार काम करती है, तब मरांडी जी विरोध में उतर आते हैं: Vinod Pandey

विनोद पांडेय ने मरांडी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़े कदम उठाती है, तो वे एंटी करप्शन ब्यूरो को सवाल भेजकर जांच में अड़ंगा डालने की कोशिश करते हैं। वहीं जब सरकार रांची में RIMS-2 जैसे अस्पतालों की स्थापना की दिशा में काम करती है, तो मरांडी जी उस पर अदालत में जाने की धमकी देने लगते हैं।

नेता प्रतिपक्ष का कर्तव्य है सहयोग, न कि साजिश: Vinod Pandey

प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड की जनता अब विकास चाहती है, ना कि रोड़ा अटकाने वाली राजनीति। उन्होंने कहा कि सरकार ने JSSC और JPSC परीक्षाओं में पारदर्शिता लाई है, और ग्रामीण योजनाओं की निगरानी के लिए पुख्ता तंत्र खड़ा किया गया है। मरांडी जी द्वारा लगाए गए आरोप केवल जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।

मरांडी जी को सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए

श्री पांडेय ने आगे कहा कि बाबूलाल मरांडी और भाजपा को चाहिए कि वे सार्थक विपक्ष की भूमिका निभाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि सरना धर्मकोड को केंद्र से मान्यता दिलाने, कोयला रॉयल्टी के 1.40 लाख करोड़ रुपये की वसूली में राज्य सरकार का साथ दें और आरक्षण बढ़ाने के राज्य प्रस्ताव को केंद्र में समर्थन दें।

सांप्रदायिक एजेंडे से बाहर निकलें, जनता सब समझती है: Vinod Pandey

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा और मरांडी जी सिर्फ सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। लेकिन झारखंड की जनता अब जागरूक है और इन साजिशों को भलीभांति समझती है। उन्होंने अंत में कहा कि झूठे आरोपों की जगह मरांडी जी को अपनी ऊर्जा जनहित के कार्यों में लगानी चाहिए।

झारखंड मुक्ति मोर्चा स्पष्ट रूप से कहता है कि यह सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण के पथ पर चल रही है और जनता के हित में किसी भी स्तर तक जाने के लिए तैयार है। सस्ती लोकप्रियता के लिए गढ़े गए झूठ और भ्रम की राजनीति का मुंहतोड़ जवाब जनता खुद देगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: IndiGo Flight Emergency Landing: पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान पर बन आया खतरा, गिद्ध से टकराया विमान, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button