
Jamtara: जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी (Dr. Irfan Ansari) ने आज IRB1कैंप झिलुआ जामताड़ा में पुलिस एसोसिएशन की विशेष मांग पर बड़ी सड़क का शिलान्यास किया जिसमें आईआरबी के पदाधिकारी गण सहित समस्त आसपास के लोग उपस्थित हुए।
अगर हम जवानों के लिए बिल्डिंग बना दिया जाए तो रहने की अच्छी सुविधा हो जाएगी: Dr. Irfan Ansari
उपस्थित लोगों ने विधायक जी का जमकर गर्मजोशी से स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। विधायक जी ने विधिवत रूप से फीता काटकर शिलान्यास किया। मौके पर आईआरबी के पदाधिकारियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा की हम लोग को पर्याप्त मात्रा में रहने के लिए जगह नहीं है। हम सभी टेंट बनाकर रहते हैं।अगर हम जवानों के लिए बिल्डिंग बना दिया जाए तो रहने की अच्छी सुविधा हो जाएगी।
साथ ही साथ विधायक जी को सड़क देने के लिए ढेर सारा धन्यवाद दिया और कहां कि आप सभी के लिए इतना सोचते हैं और सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करते हैं जो आपकी सबसे बड़ी विशेषता है। आज जामताड़ा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में आपके विकास कार्यों की चर्चा होती है। आप युवा हैं और तेजतर्रार विधायक हैं जो क्षेत्र की समस्या को लेकर गंभीर रहते हैं और उसका समाधान करते हैं।
मैंने अपनी आईआरबी कैंप के पदाधिकारियों की समस्या सुनी: Dr. Irfan Ansari
मौके पर विधायक जी ने कहा की आज यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। हमारे पुलिस एसोसिएशन के भाई लोगों ने मुझसे सड़क का आग्रह किया था जिसे आज देने का मैंने काम किया है। इस सड़क का शेष भाग का भी बहुत जल्द शिलान्यास करने आऊंगा। मैंने अपनी आईआरबी कैंप के पदाधिकारियों की समस्या सुनी। इन लोगों की संख्या हजार है और यह लोग मात्र दो सौ खुद से बनाए गए टेंट में रहते हैं।
इतनी गर्मी में यह लोग काफी कष्ट में जीवन यापन कर रहे हैं। यह लोग हमारी दिन रात मेहनत करके सुरक्षा करते हैं तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि पहले इन लोगों की सुरक्षा करें। मैं बहुत जल्द सरकार के समक्ष इनकी समस्या को रखूंगा और इस दिशा में जल्द से जल्द पहल करते हुए भवन का निर्माण कराउंगा।
साइबर क्राइम के कारण हमारे क्षेत्र की बदनामी होती है: Dr. Irfan Ansari
आगे विधायक जी ने कहा कि आप लोग झिलुआ में रहते हैं तो आप लोग साइबर क्राइम पर भी अपनी नजर सख्त रखें। साइबर क्राइम के कारण हमारे क्षेत्र की बदनामी होती है। मैं दिन-रात जामताड़ा को साइबर क्राइम से मुक्त कराने की दिशा में पहल कर रहा हूं जिसमें आप लोगों की भी सहयोग की जरूरत है।
यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे