HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

लोगों को भा रहा है Jharcraft का ऑर्गेनिक सिल्क

ऑर्गेनिक सिल्क के लिए झारक्राफ्ट स्टाल पर दिखा लोगों में उत्साह

नई दिल्ली: Jharcraft: प्रकृति की बनायी गयी लगभग सभी वस्तुएं अनमोल, और जीव हित में होती हैं| इसी लिये हम प्राकृतिक वस्तुओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को अधिक प्राथमिकता देते हैं|

Jharcraft दुनिया में ऑर्गेनिक सिल्क उत्पादों का प्रमुख नाम है

व्यापार मेले के झारखण्ड मंडप में लगे झारक्राफ्ट स्टाल के ऑर्गेनिक सिल्क का आकर्षण लोगों को खूब भा रहा है| झारक्राफ्ट दुनिया में ऑर्गेनिक सिल्क उत्पादों का प्रमुख नाम है। जो कि अपने उत्पादों को बनाने से ले कर रंगों तक किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं करता है। जिसमें कुकून से धागा और धागे से कपडे तक के शक्ल की पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक मानकों के साथ ही की जाती है। रंगों का निर्माण गेंदे के फूल, पलाश, चाय की पत्ती और दाल चीनी जैसी चीजों से निकाल कर प्रयोग किया जाता है।

Jharcraft

इसके आलावा कपड़ों पर की गयी छाप भी झारखण्ड की पारम्परिकता को प्रदर्शित करता है। जिसमें क्षेत्रीय त्योहारों और अनुष्ठानो में प्रयोग की जाने वाली कलाकृतियाँ चित्रित की जाती हैं|

Jharcraft झारखण्ड सरकार का उपक्रम है

झारक्राफ्ट के बारे में मैनेजर नीरज केशरी ने बताया कि झारक्राफ्ट झारखण्ड सरकार का उपक्रम है। जिसमें हम ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन करते हैं। इस वर्ष विश्व व्यापार मेले में हमने एरी सिल्क, तसर सिल्क,मलबरी सिल्क, कॉटन आदि की साड़ियां, दुपट्टा,चादर, शर्ट के कपडे और दुसरे निजी उपयोगी वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं। जिनका मूल्य 180 रुपये से ले कर 13 ,500 तक है। इस वर्ष हम मेले में 25 % तक की छूट भी ऑफर कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand पवेलियन में खूब पसंद किया जा रहा है झारखण्ड का पारम्परिक परिधान

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button