HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

ठगबंधन को जनता ने ठुकराया: Deepak Prakash

Ranchi: Deepak Prakash: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज होली दीपावली एक साथ मनाया गया।अवसर था रामगढ़ उपचुनाव में एन डी ए प्रत्याशी श्रीमती सुनीता चौधरी की ऐतिहासिक जीत। साथ ही त्रिपुरा ,एवम नागालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता में पुनर्वापसी।

जैसे ही रुझान सामने आए और एक बड़े मार्जिन से एन डी ए प्रत्याशी ने बढ़त बनाई एन डीए कार्यकर्ता झूम उठे।

यह जनता की जीत है, कार्यकर्ता के परिश्रम की जीत है: Deepak Prakash

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू जिन्होंने चुनाव प्रभारी की बखूबी जिम्मेवारी निभाई और प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने रामगढ़ पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष ,पार्टी पदाधिकारीगण एवम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका कठिन मेहनत केलिए आभार जताया,अभिनंदन किया।श्री प्रकाश ने कहा कि यह जनता की जीत है। कार्यकर्ता के परिश्रम की जीत है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में उड़तेअबीर गुलाल और पटाखों के बीच प्रदेश एवम रांची महानगर के कार्यकर्ता ढोल ताशा के बीच खूब थिरके।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने तो अबीर गुलाल से नेता , विधायक कार्यकर्ता सभी को रंग दिया। खूब मिठाइयां बांटी गई।

जनता अब हेमंत सरकार से मुक्ति चाहती है: Deepak Prakash

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि रामगढ़ की जनता ने ठगबंधन को ठुकरा दिया है।लगभग 22हजार से एन डी ए प्रत्याशी श्रीमती सुनीता चौधरी की हुई जीत ने जनता के मिजाज को बता दिया है। जनता अब हेमंत सरकार से मुक्ति चाहती है।

उन्होंने कहा कि सत्ता का कोई भी तिकड़म जनता के इरादों के आगे नहीं चल सका।
श्री प्रकाश ने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में एन डी ए की जीत राज्य सरकार के ताबूत में कील है।

उन्होंने रामगढ़ की जनता को एन डी ए प्रत्याशी की जीत दिलाने केलिए पार्टी की ओर से आभार प्रकट किया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button