
Ranchi: Sudesh Mahto: एनडीए जनता के चूल्हा तक पहुंच गया लेकिन महागठबंधन लोगों के चौखट तक भी नहीं पहुंच पाया। चूल्हा प्रमुख के कॉन्सेप्ट को समझना झामुमो-कांग्रेस के बस की बात नहीं।
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का परिणाम अप्रत्याशित होगा। जनता ने महागठबंधन को सबक सिखाने का पूरा मन बना लिया है।
हर गांव, हर घर से एनडीए को मिल रहा समर्थन जनता-जनार्दन के हम पर विश्वास की गहराई को दर्शा रहा है। यह जनसैलाब वर्तमान सरकार के खिलाफ नाराज़गी की भी गवाही है। pic.twitter.com/xr9pOs2kz7
— AJSU PARTY (@ajsupartyjh) February 20, 2023
जनता से चुनावी रिश्ते बनाने वाली पार्टियों को आम जनमानस के सुख-दुःख से कोई लेना देना नहीं। इसलिए ये चूल्हा प्रमुख और इसके व्यापक मकसद को समझ नहीं पाए और इससे डरे हुए हैं।
जो राजा अपनी जन्मस्थली का विकास नहीं कर सका, वो राज्य का विकास क्या करेगा: Sudesh Mahto
महागठबंधन सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में राज्य में कितना विकास हुआ, इसका आंकलन उनकी जन्मस्थली आकर किया जा सकता। आज भी मुख्यमंत्री जी के गांव में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की व्यवस्था बदतर है। जो राजा अपनी जन्मस्थली का विकास नहीं कर सका, वो राज्य का विकास क्या करेगा।
उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनसंपर्क के दौरान कही।
तीन वर्षों से मुख्यमंत्री नौकरी की दुकान चला रहें: Sudesh Mahto
रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत गोला प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करते हुए सत्तारूढ़ कांगेस, झामुमो और राजद पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में चारों तरफ अराजकता है। बिना घूस कोई काम नहीं होता। दिन में झूठ और रात के लूट यही महागठबंधन की विचारधारा है। तीन वर्षों से मुख्यमंत्री नौकरी की दुकान चला रहें।
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव सिर्फ विधासनभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह उपचुनाव झारखंड की दिशा एवं दशा तय करेगा। महागठबंधन के तीन वर्षों के कार्यकाल से आम जनता त्रस्त है। युवाओं में व्याप्त निराशा भी साफ-साफ झलक रही। सड़क और संघर्ष के अलावा युवाओं के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा।
जो रामगढ़ विकास के सभी मानकों में अव्वल हुआ करता था, वो आज सबसे पिछले पायदान पर पहुंच चुका: Sudesh Mahto
इधर आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी डोर टू डोर कैंपेन कर, एनडीए प्रत्याशी श्रीमती सुनिता चौधरी के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील कर रहें। श्री चौधरी ने कहा कि हमने रामगढ़ को नई पहचान दी, विकास का नया अध्याय लिखा। झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार ने रामगढ़ से उसका परिचय ही छीन लिया। जो रामगढ़ विकास के सभी मानकों में अव्वल हुआ करता था, वो आज सबसे पिछले पायदान पर पहुंच चुका। यही हाल पूरे राज्य का है। यही इस सरकार की उपलब्धि है।
यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?