HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

जबतक सत्ता से उखाड़ नही देते तबतक भाजपा हेमंत सरकार की जनविरोधी और दमनकारी नीतियों का विरोध करती रहेगी: Deepak Prakash

भाजपा कार्यकर्ता मुकदमों और गोली बंदूक से डरने वाले नही

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने आज राज्य की ठगबंधन सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

भाजपा के आंदोलनों एवम जनाक्रोश से हेमंत सरकार डरी हुई है,सहमी हुई है: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा के आंदोलनों एवम जनाक्रोश से हेमंत सरकार डरी हुई है,सहमी हुई है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं पर एवम लोकतांत्रिक आंदोलन के माध्यम से जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वाली जनता पर लाठी,गोली बरसा कर, पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए मुकदमा दायर कर भयभीत करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों पर सिर्फ मुकदमे ही नही करवा रही बल्कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्या भी करवा चुकी है। राज्य में माफिया दलाल और अपराधियों का गिरोह सरकार के संरक्षण में आतंक मचा रखा है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार अपराधियों को पकड़ने,कारवाई करने में नाकाम है लेकिन अपने विरोधियों को राष्ट्रद्रोही बताने में नही चूकती है।

भाजपा की आवाज जनता की आवाज है: Deepak Prakash

कहा कि भाजपा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। भाजपा की आवाज जनता की आवाज है। एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में जनता की भावनाओ के अनुरूप लोकतांत्रिक आंदोलन करना अपराध है तो भाजपा ऐसा अपराध करती रहेगी।

भाजपा जबतक हेमंत सरकार को गद्दी से उतार नही देती आंदोलन करती रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button