जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता: CM Hemant Soren

दुमका: CM Hemant Soren ने कहा कि उनकी सरकार आम जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पूरी तत्परता से समाधान करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यह बातें राजभवन, दुमका में जनता से संवाद के दौरान कहीं।

राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं: CM

मुख्यमंत्री ने राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”

इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे लोगों ने राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों और योजनाओं की सराहना की। उन्होंने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।

मुख्यमंत्री सोरेन ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण और राज्य के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम कर रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar: डीईओ के घर से नकदी का पहाड़, गिनती में लगा घंटों का समय

Exit mobile version