जनजाति क्षेत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक कड़िया मुंडा: Deepak Prakash
admin
Ranchi: महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज प्रदेश भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवम प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने पद्मभूषण कड़िया मुंडा को उनके खूंटी स्थित आवास पर अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
आज खूंटी में पार्टी के महा संपर्क अभियान के निमित्त पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ ही कई बार सांसद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता ‘पद्म भूषण’ श्री कड़िया मुंडा जी के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सम्मानित किया.@JPNadda@blsanthoshpic.twitter.com/JG7yg6thWd
कड़िया जी महान व्यक्तित्व के धनी हैं: Deepak Prakash
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कड़िया जी महान व्यक्तित्व के धनी हैं। भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री,लोकसभा उपाध्यक्ष ,लंबे समय तक क्षेत्र के सांसद एवम विधायक के रूप में इन्होंने भारतीय लोकतंत्र की मजबूती एवम जनसेवा केलिए अपना योगदान दिया।
जनजाति बहुल क्षेत्र में इन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाई: Deepak Prakash
उन्होंने कहा कि जनजाति बहुल क्षेत्र में इन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाई। भाजपा की मजबूती और सफलता कड़िया जी जैसे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का ही परिणाम है। सुदूर वनवासी क्षेत्र के लाल को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मभूषण सम्मान से विभूषित कर झारखंड का सम्मान बढ़ाया। पार्टी के ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम समाज के विशिष्ट जन को सम्मानित करना प्रदेश भाजपा का कर्तव्य है।