HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

चरैवेति, चरैवेति मंत्र के साथ भारत की सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान है 100वें Mann Ki Baat: Deepak Prakash

मोदी जी ने कर्म ही पूजा का मंत्र दिया .....बाबूलाल मरांडी

Ranchi: Deepak Prakash: आम जन मानस से सीधा संवाद स्थापित करने वाला विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम (Mann Ki Baat) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 100वां संस्करण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।

 Mann Ki Baat कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने केलिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की थी

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने इस ऐतिहासिक और प्रसिद्ध संवाद कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने केलिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की थी। पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्र में 100 स्थान चिन्हित किए थे। इसके अतिरिक्त समाज के विभिन्न समूहों के बीच भी प्रमुख नेतागण की उपस्थिति में कार्यक्रम को सुनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कहीं जनजाति समाज के भाई बहनों ने पारंपरिक भेषभूषा में मन की बात को सुना,कही व्यापारी वर्ग,कही मजदूर,कहीं किसान कार्यक्रम में शामिल हुए ।

राज्य के कई प्रसिद्ध विद्यालयों, विश्वविद्यालयों में छात्र छात्राओं,प्राध्यापकों ने भी मन की बात को सुना। भाजपा एवम सामाजिक ,धार्मिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से राज्य में 9000से ज्यादा स्थानों पर लगभग 11लाख लोग मन की बात कार्यक्रम के प्रत्यक्ष श्रोता बने।

Mann Ki Baat

कार्यक्रम के बाद आम जनता एवम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपने जगह की खूब फोटो शेयर किए हैं जो कार्यक्रम की महता को उजागर करता है। मन की बात कार्यक्रम पर हर बूथ से 25फोटोग्राफ मन की बात लिंक से शेयर किए गए हैं। यह अनूठा कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करा रहा है।

Mann Ki Baat: जतरा टांड़ में जनजाति समाज की 2000से ज्यादा भाई बहन पारंपरिक भेष भूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश खिजरी विधानसभा क्षेत्र के महिलौंग स्थित जतरा टांड़ में छोटानागपुर सरना समिति द्वारा आयोजित मन की बात के 100वें संस्करण के श्रोता बने। जहां जनजाति समाज की 2000से ज्यादा भाई बहन पारंपरिक भेष भूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ में प्रदेश महामंत्री एवम छोटा नागपुर सरना समिति के संरक्षक डॉ प्रदीप वर्मा,एवम पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ,समिति के अध्यक्ष बिरसा पाहन, टाटीसिल्वे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो,नामकोम मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा भी उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विश्व का अनूठा संवाद कार्यक्रम है।जो देश के प्रधानसेवक को जन जन से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत के अमृत काल में प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया चरैवेति चरैवेति का मंत्र ही भारत को विश्वगुरु के पद पर आसीन करेगा। उन्होंने कहा कि यह मंत्र सकारात्मकता का मंत्र है।

Mann Ki Baat: अपनी सकारात्मक को देश समाज की सेवा में जुड़ने को प्रेरित करती है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत के जन जन को उनकी ताकत का अहसास भी कराया,उसे महिमामंडित भी किया।
उन्होंने कहा कि मन की बात हर भारतीय को अपनी संस्कृति , परंपरा ,ज्ञान ,विज्ञान,धर्म अध्यात्म पर गर्व करना सिखाती है। अपनी सकारात्मक को देश समाज की सेवा में जुड़ने को प्रेरित करती है।

नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तिसरी प्रखंड अंतर्गत मनसा डीह उच्च विद्यालय प्रांगण में मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कर्म ही पूजा है का संदेश देता है।

Mann Ki Baat: आज भारत केलिए कर्तव्यबोध ही मां भारती की पूजा है

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने व्यक्तित्व एवम कृतित्व से इसे साकार किया है। जनता जनार्दन की पूजा में उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को पुष्पहार बना लिया। देश के कोने कोने से छिपी प्रतिभाओं को उजागर किया,उसे महिमा मंडित किया और प्रेरित कर भारत माता की सेवा में जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत केलिए कर्तव्यबोध ही मां भारती की पूजा है।

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र त्रिपाठी ने हिनू स्थित बूथ संख्या 405पर मन की बात सुनने के बाद कहा कि 100वां संस्करण गागर में सागर के समान है।

उन्होंने कहा कि 30मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने कार्यक्रम की महत्ता बताई,सफल आंदोलन की चर्चा की,एक भारत श्रेष्ठ भारत को उजागर किया। प्रधानमंत्री जी ने 100वें संस्करण में बढ़ता भारत ,बदलता भारत के साथ स्वाभिमानी भारत और आत्म निर्भर भारत का भी संदेश दिया। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी धनबाद में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के श्रोता बने। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी का सबका साथ, सबका प्रयास उजागर हुआ है।

Mann Ki Baat: हर घर तिरंगा अभियान हो सभी एक आंदोलन बनकर देश को एक नई दिशा दी है

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के लाखों लोगों केलिए प्रेरणा स्रोत बना। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से पिछले 9वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण सामाजिक आंदोलन सफल हुए। चाहे वो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान हो,स्वच्छता अभियान हो,पर्यावरण संरक्षण की बात हो, कोरोना प्रबंधन या टीकाकरण अभियान हो,जल संरक्षण,अमृत सरोवर निर्माण हो,खिलौना निर्माण घरेलू उद्योग के रूप में विकास हो,घरेलू पर्यटन का बढ़ावा हो, हर घर तिरंगा अभियान हो सभी एक आंदोलन बनकर देश को एक नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास में आम जन की सहभागिता बढ़ी है। मन की बात कार्यक्रम सबका साथ ,सबका प्रयास मंत्र को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

झारखंड के प्रमुख धार्मिक एवम ऐतिहासिक स्थल जिसमे भगवान बिरसा मुंडा का गांव उलिहातू सहित बाबा बैजनाथ मंदिर देवघर,टांगीनाथ मंदिर,आंजन धाम,जगन्नाथ मंदिर,रांची,पहाड़ी मंदिर, छिन्मस्तिका मंदिर रजरप्पा,सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों रांची विश्वविद्यालय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय,साईनाथ विश्वविद्यालय,सरला बिरला विश्वविद्यालय, मेकॉन,सेंट्रल यूनिवर्सिटी, राधा गोविंद विश्वविद्यालय , आई एस एम धनबाद, अरका जैन विश्वविद्यालय,वनांचल डेंटल कॉलेज,शारदा ग्लोबल स्कूल रांची आदि में मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बोकारो जिलांतर्गत चंदनक्यारी में आयोजित मन की बात कार्यक्रम 5000से अधिक दलित समाज के भाई बहनों ने मन की बात को सुना। यह स्थल आज के प्रसारण का मुख्य हिस्सा बना।

Mann Ki Baat कार्यक्रम के 100वें संस्करण को प्रत्यक्ष रूप में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर सुना

प्रदेश में अपने अपने क्षेत्र स्थित स्थानों पर पार्टी के सांसद,विधायकगण,ग्रामीण एवम नगर निकाय क्षेत्र के जन प्रतिनिधि,पार्टी के बूथ से लेकर प्रदेश एवम राष्ट्रीय दायित्वधारी पदाधिकारी,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,जिला अध्यक्ष गण,जिला प्रभारी गण,मंडल अध्यक्ष ,पदाधिकारी,मोर्चों के पदाधिकारी सहित 11लाख से ज्यादा कार्यकर्ता एवम आम जनता ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को प्रत्यक्ष रूप में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर सुना।

*प्रदेश में कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक एवम प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,बबन गुप्ता,कुमार अमित,सुनीता सिंह, डॉ संजय ,अमिताभ धीरज की प्रमुख भूमिका रही

 

माननीय प्रधानमंत्री जी की Mann Ki Baat जो बन गई देश की आवाज संजय कु जयसवाल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने अपने बूथ पर बूथ के मतदाताओं के साथ सुनी मन की बात
श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनने की प्रतीक्षा करते हैं। देश की जनता
9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विजयादशमी से शुरू किया गया मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर अपने 100वें पड़ाव पर पहुंचा गया।

Mann Ki Baat: यह शतक सबूत है माननीय मोदीजी और देश की जनता के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का।

प्रधानमंत्री जी मन की बात में देश की नारी शक्ति की सैकड़ो प्रेरणादायी गाथाओं का ज़िक्र किए. प्रधानमंत्री जी ने चर्चा किए की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत मैंने हरियाणा से ही की थी। ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान ने मुझे बहुत प्रभावित किया और मैंने अपने एपिसोड में इसका जिक्र किया। जल्द ही यह ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान वैश्विक हो गया।

Mann Ki Baat: इस अभियान का मकसद लोगों को जीवन में बेटी के महत्व को समझाना था

इस मन की बात में महिलाओं युवाओं में सुनने की बहुत सी उत्साह थी भारी संख्या में मन की बात सुनने के लिए महिलाएं उपस्थित हुए और प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं के बारे में चर्चा किया जो बहुत ही सराहनीय है।

मन की बात सुनने वाले में राजकुमार जयसवाल शुभम कुमार जयसवाल अंकित कुमार मनोज कुमार शकुंतला देवी सुनैना देवी संजय टोप्पो रानी कुमारी सरस्वती देवी धर्मेंद्र कुमार विमला देवी मंगली उराव शोभा देवी मेरियम सीता देवी सुनीता देवी पीयूष कुमार संजीव जयसवाल पीयूष जायसवाल मनोज पंडित रोहित चौधरी विनीत संजीत कुमार कृष्णा कुमार प्रिंस यादव अंकित राज पाल तरुण जयसवाल सहित सैकड़ों महिला युवा साथियों उपस्थित ।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: DM मॉब लिंचिंग मामले में जेल से छूटा बिहार का डॉन Anand Mohan

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button