HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

गढ़वा में CM का भव्य स्वागत

गढ़वा जिला भ्रमण के दौरान जनता की समस्याओं से रूबरू हुए मुख्यमंत्री

Garhwa: CM श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के विभिन्न जिलों के भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा जिला से किया। मुख्यमंत्री जिला परिभ्रमण के दौरान आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा राज्य सरकार की ओर से हरसंभव उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

वहीं झारखण्ड खेल नीति हेतु गढ़वा के खिलाड़ियों ने भी CM के प्रति आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री का गढ़वा जिला की जनता ने भव्य स्वागत किया एवं जिले में लोक कल्याणकारी योजनाओं के संचालन हेतु मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन गढ़वा की सेविका तथा सहायिकाओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। वहीं झारखण्ड खेल नीति हेतु गढ़वा के खिलाड़ियों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने टावर चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल गढ़वा परिसर में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर की भव्य प्रतिमा का अधिष्ठापन हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मंत्री, श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री, कृषि विभाग श्री बादल, गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, आयुक्त पलामू प्रमण्डल श्री जटाशंकर चौधरी, डीआईजी पलामू प्रमण्डल श्री राजकुमार लकड़ा, गढ़वा जिला के उपायुक्त श्री रमेश घोलप, गढ़वा के पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी कुमार झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढे: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button