HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

13-07: Contempt of court is in DNA of Congress: Avinash Kumar

भाजपा ने कांग्रेस को डूबती नैया करार दिया कहा संविधान सर्वोपरी

Ranchi: Congress द्वारा किए गये सत्याग्रह पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता Avinash Kumar ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि कांग्रेस अंतिम साँस ले रही है। इन्हें अब न तो संविधान पर और न ही न्यायालय पर भरोसा रहा है।

पूरे देश में Congress के लोग “मौन सत्याग्रह” कर रहे हैं: Avinash Kumar

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मिली सजा के खिलाफ आज पूरे देश में कांग्रेस के लोग “मौन सत्याग्रह” कर रहे हैं। दरसअल यह सत्याग्रह न्यायालय के विरुद्ध है। भारत की न्यायिक व्यवस्था का मखौल उड़ाने वाला है। न्यायमूर्तियों के विवेक पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाला है। यह धरना नहीं नौटंकी है इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाये वह कम है।

न्यायालय की अवमानना करना Congress के डीएनए में है: Avinash Kumar

श्री कुमार ने कहा कि कांग्रेस न्यायालय का निर्णय सिर्फ़ अपने पक्ष में चाहती है। वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस न्यायालय के निर्णयों को बदलती रही है। न्यायालय की अवमानना करना कांग्रेस के डीएनए में है।

Congress

राहुल गांधी स्वयं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर फँसे हैं: Avinash Kumar

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्वयं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर फँसे हैं। राहुल गांधी अपने भाषण में क्या बोलते हैं क्या नहीं यह उन्हें भी पता नहीं। वे बार बार अपने भाषण में अमर्यादित भाषा का उपयोग करते रहे हैं जो कि बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि Congress के शासन काल में सरकार ने माननीय न्यायालय के कई फ़ैसलों को पलटने का कार्य किया था। न्यायालय के फ़ैसलों को सिरे से ख़ारिज करने की कई प्रसंग कांग्रेस शासन काल में उजागर हुए है। कांग्रेस को अपना शासन काल याद करना चाहिए।

 

 

यह भी पढ़े: Tejashwi Yadav के इस्तीफे की मांग फिर तेज, क्या Nitish Kumar का ‘सुरक्षित निकास’ प्लान तैयार है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button