HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

कांग्रेस को आदिवासी समाज से नफरत है: Deepak Prakash

झारखंड दौरे में खड़गे जी को नही याद आए संथाल के धरती पुत्र शहीद सिंदो कान्हो,चांद भैरव

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद Deepak Prakash ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज वे कांग्रेस के दोहरे चेहरे को उजागर करने आये हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत जोड़ो और हाथ जोड़ो यात्रा करने झारखंड आये है लेकिन भारत की सम्प्रभुता को संकट में डालने वाली पार्टी कांग्रेस को भारत जोड़ने की बात शोभा नही देती है। इस पार्टी के डीएनए में तो भारत को तोड़ने की नीति है।

साहेबगंज में सबसे ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों निवास करते है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में भारत विरोधी पादरी जॉर्ज पुन्नैया ,तमिलनाडु को अलग देश बनाने की मांग करने वाला उदय कुमार और पीओके का समर्थन करने वाला कमल हसन शामिल होते हैं और कांग्रेस इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का नाम दे रही है।
श्री प्रकाश ने सवालिए लहजे में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने कार्यक्रम की शुरुआत साहेबगंज से क्यों रखा। क्योंकि साहेबगंज में सबसे ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों निवास करते है।

उन्होंने कहा कि जब सिविल सोसाइटी ने घुसपैठियों को भगाने की बात की तो यही कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देखर कहा कि हमारी सरकार प्रवासी भगाने का काम नही करेगी।

श्री प्रकाश ने कहा कि मुझे लगा था कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में साहेबगंज के अवैध खनन की बात करेंगे,बहन रुबिका की हत्या के सम्बंध में बात करेंगे,रूपा तिर्की,संध्या टोपनो,अरसू हेम्ब्रोम की हत्या के सम्बंध में बोलेंगे, उनके परिवार के लोगों से मिलेंगे उन्हें सांत्वना देंगे लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ये सब याद ही नही रहा।

आखिर कांग्रेस को आदिवासी समाज से इतनी नफरत क्यों है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि आखिर कांग्रेस को आदिवासी समाज से इतनी नफरत क्यों है। श्री खड़गे को झारखंड के अमर शहीद सिदो कान्हो चांद भैरव फूलो झानो याद नहीं आए। यही कांग्रेस है जिसने एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में विरोध किया। सदन में राष्ट्रपति के भाषण का विरोध किया।

प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय भारत का बंटवारा हुआ: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ तो 1947 में कांग्रेस के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय भारत का बंटवारा हुआ। कश्मीर के 78,104 वर्ग किमी भूमि पाकिस्तान को दिया गया। उनके समय मे चीन ने 38 हज़ार वर्ग किमी भूमि पर कब्जा की। जिस कश्मीर से भाजपा की सरकार ने अनुच्छेद 370 तथा 35ए को हटाने का काम की उसी कश्मीर के मुद्दे को नेहरू ने यूएनओ में ले जाकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया।

चीन के साथ युद्ध मे भारत का एक बड़ा हिस्सा 38000 वर्ग किमी चीन हथिया कर बैठ गया: Deepak Prakash

भारत पाकिस्तान युद्ध के समय युद्ध विराम रेखा को रेखा को नियंत्रण रेखा में बदलने का काम किया। चीन के साथ युद्ध मे भारत का एक बड़ा हिस्सा 38000 वर्ग किमी चीन हथिया कर बैठ गया है। लोहिया ने जब सवाल किया तो नेहरू ने कहा था कि वह भूमि का कोई उपयोग नही है।

आप बताएं कि उस समय आपकी सरकार चुप क्यों थी: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कहा कि देश मे जब कांग्रेस की सरकार रही तबतक कश्मीर के लाल चौक में भारत का तिरंगा नही फहरा। 1988 से 1998तक राज्यपाल भी तिरंगा नही फहरा सके। लेकिन इसी समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आतंकवादियों की चुनौतियों को स्वीकारते हुए तिरंगा फहराया था।

श्री प्रकाश ने कहा कि देश मे संविधान से बड़ा कोई नही है। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने फेडरक़्ल स्ट्रक्चर को तोड़ते हुए देश मे अनुच्छेद 356 के तहत 95 बार चुनी हुई सरकार को गिराने का कुत्सित कार्य किया। रामजन्म भूमि आंदोलन के कारण भाजपा की तीन सरकार को हटाने का काम किया गया था। यह वही कांग्रेस है जिसके युवराज राहुल गांधी ने कैबिनेट के नोट को फाड़ने का काम किया।

कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो भूचाल आता है: Deepak Prakash

ये वही कांग्रेस है जिसने 1975 में आपातकाल लगाया, 1 लाख 40 हज़ार लोगों को जेल में बंद करने का काम किया ये वही कांग्रेस है जिसके शासनकाल में इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो सिखों को मौत के घाट उतारा गया। ये वही कांग्रेस है जिसके नेता भारतीय सैनिकों की वीरता पर सवाल खड़ा करते है। राजीव गांधी ने कहा था कि कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो भूचाल आता है। कांग्रेस उस सरकार की सहयोगी है जो आदिवासी विरोधी है ,राज्य में इस सरकार के कार्यकाल में आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म,अनाचार और उनकी हत्या हो रही है, लेकिन कांग्रेस चुप है।

कांग्रेस ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने की राह पर रोड़ा बनने का काम की थी: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला जो झारखंड की राज्यपाल थी,जब राष्ट्रपति की उम्मीदवार बनी तो यही कांग्रेस ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने की राह पर रोड़ा बनने का काम की थी। जब आदिवासी महिला राष्ट्रपति महोदय ने सदन की जॉइंट सेशन को सम्बोधित कर रही थी तो यही कांग्रेस उनका विरोध कर रही थी। आखिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताए कि कांग्रेस को आदिवासियों से इतनी नफरत क्यों है।

श्री प्रकाश ने राज्य सरकार को युवा,किसान,महिला और आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि राज्य में 30 लाख युवा आज नियोजन नीति नही होने के कारण रोजगार के तलास के दर दर भटक रहे हैं।

किसानों के धान की खरीदारी नही हो पा रही है। सरकार उनकी उपज की किम्मत नही दे पा रही है। विचौलियों औने पौने दाम उनकी उपज को खरीद रहे है। किसानों की ऋण माफ करने का वादा सरकार ने की थी,धान का क्रय मूल्य 2500 देने की घोषणा,राज्य में रिक्तियों को भरने की घोषणा ,महिलाओं की सशक्तिकरण बनाने की घोषणा की थी लेकिन सब के सब घोषणाएं धरी की धरी रह गई और कांग्रेस चुप है।

आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button