HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

BJP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की जन आकांक्षाओं के प्रतीक- Sunil Bansal

झारखंड के विकास से ही भारत का संपूर्ण विकास होगा।

Ranchi: प्रदेश BJP के द्वारा आज रांची चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आज प्रबुद्ध जन वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहर के चिकित्सक,अधिवक्ता,व्यापारी,चार्टर्ड अकाउंटेंट,कंपनी सेक्रेटरी,प्राध्यापक जैसे प्रबुद्ध जन शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्यवक्ता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ता भारत,बदलता भारत पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

BJP News: मोदी जी के नेतृत्व में विगत 8 वर्षों में दुनियां का नेतृत्व करने वाला सामर्थ्य शाली भारत खड़ा हुआ

श्री बंसल ने 2014 के पूर्व और बाद के भारत की चर्चा करते हुए कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में विगत 8 वर्षों में दुनियां का नेतृत्व करने वाला सामर्थ्य शाली भारत खड़ा हुआ है। पहले दुनिया के विकसित देशों से भारत दोस्ती करना चाहता था लेकिन आज परिस्थितियां बिल्कुल बदल चुकी है । आज दुनिया के देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं।

Sunil Bansal ने कहा कि यह सब केंद्र सरकार के नेक इरादों से ही संभव हो रहा। भाजपा सरकार ईमानदारी से जन आकांक्षाओं को पूरा करने में जुटी है। 2014 के पूर्व देश में एक निराशा का वातावरण था,जनता भ्रष्टाचार से ऊब चुकी थी,देश में भय व्याप्त था,क्षेत्रवाद,जातिवाद,वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति हावी थी। ऐसे हालत में जनता को नरेंद्र मोदी जैसा चमत्कारिक नेतृत्व पर भरोसा हुआ।

BJP News: सरकार 100 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं के साथ गांव गरीब,किसान को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया लेकिन मोदी सरकार 100 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं के साथ गांव गरीब,किसान को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही। वर्षों तक अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार से सांसद रहा लेकिन गांव के लोगों को बिजली मोदी सरकार में मिली। 8 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर मिलना, जनधन खाता के माध्यम से गरीबों के खाते में पेंशन,किसान सम्मान निधि को शत प्रतिशत भेजने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी।

घर घर शौचालय,स्वच्छता अभियान ने देश के गरीबों का सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को पक्के छत मिले।
कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों को आगे बढ़ाते हुए भारत को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज भारत की गौरवशाली परंपरा,संस्कृति महिमामंडित हो रही। उन्होंने भव्य राममंदिर निर्माण,काशी विश्वनाथ मंदिर,महाकाल मंदिर,केदारनाथ मंदिर के नव निर्माण की चर्चा की।
धारा 370हटाने का सपना भी मोदी सरकार ने एक दिन में पूरा कर दिया।

BJP News: सभी प्रांतों में ऐसी सरकार चाहिए जो विकास के कार्यों को आगे बढ़ाए

भारत का प्रधानमंत्री आज अमेरिका , यूरोप की धरती से भारत माता की जय का नारा बुलंद करता है,वंदे मातरम् का उद्घोष करता है।सभी प्रांतों में ऐसी सरकार चाहिए जो विकास के कार्यों को आगे बढ़ाए। आज झारखंड में विकास की गति ठहर गई है। झारखंड के विकास के बिना भारत का विकास अधूरा है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज का नया भारत समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ रहा है।

आज मेक इन इंडिया,मेड फॉर इंडिया और मेड फॉर ग्लोबल कार्यक्रमों के साथ भारत की आर्थिक प्रगति हो रही। आज भारत ब्रिटेन जैसे देश को पीछे छोड़ते हुए विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था का देश बन गया। जल्द ही भारत मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। आज विश्व की डब्लू एच ओ,वर्ल्ड बैंक जैसी संस्थाएं बदलते भारत की सराहना कर रहे। आज भारत विश्व पटल पर चमकता हुआ सितारा बनकर उभरा है।

BJP News: भारत को मोदी जी के नेतृत्व जी20 की अध्यक्षता मिली है

कोरोना काल में भारत की भूमिका,वैक्सीन कार्यक्रम की दुनिया सराहना कर रही। भारत वसुधैव कुटुंबकम् को साकार कर रहा। भारत को मोदी जी के नेतृत्व जी20 की अध्यक्षता मिली है। भारत में 156 स्थानों पर बैठक होगी जिसमे एक रांची में भी होगी। उन्होंने रांची को इस बैठक की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अलग राज्य का सपना श्रद्धेय अटल जी ने पूरा किया जबकि मोदी सरकार ने राज्य में बुनियादी ढांचा को मजूबूत किया है।

पिछले तीन सालों की सरकार ने राज्य के सभी विकास कार्यक्रमों को ठप्प कर दिया है। कई पदाधिकारी भ्रष्टाचार के टूल्स बन गए हैं और जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से भ्रष्टाचार एवम राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया। कहा कि समाज का यह वर्ग जब सक्रिय होगा,मुंह खोलेगा तभी जनता को न्याय मिलेगा। और विकसित झारखंड का सपना साकार होगा।

मंच पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,सुबोध सिंह गुड्डू,हेमंत दास,सूरज चौरसिया,शिवपूजन पाठक सुमन कुमार, प्रेम मित्तलमृत्युंजय शर्मा,,रविनाथ किशोर,अरविंद सिंह,शिवकुमार शर्मा, नीरज सिंह, संजय जायसवाल,ललित ओझा ,रोहित शारदा,कुणाल अजमानी,गुरविंदर सेठी,सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Love Jihad: झारखंड की आदिवासी महिला को प्रेमी और उसके परिवार ने मार डाला

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button