Jharkhand में किसकी बनेगी सरकार? फैसला शनिवार को, चुनाव नतीजों की पूरी तैयारी

Ranchi: Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 के नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे, जो तय करेंगे कि राज्य की सत्ता पर भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए काबिज होगा या झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में वापसी करेगा।
राज्य में सभी 81 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब 1211 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य के 24 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी, और शुरुआती रुझान 9:30 बजे तक आने लगेंगे। ईवीएम के वोटों की गिनती भी 8:30 बजे से शुरू होगी। शाम 4 बजे तक प्रक्रिया पूरी कर अंतिम परिणाम शाम 5 बजे से पहले आने की उम्मीद है।

 

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: पारदर्शिता और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, और डाक मतपत्रों की निष्पक्ष गिनती सुनिश्चित करने के लिए टेबल का नेतृत्व सहायक निर्वाचन अधिकारी करेंगे। मोबाइल फोन ले जाने पर सख्त पाबंदी है, और मतगणना हॉल में केवल अधिकृत अधिकारी ही प्रवेश कर सकेंगे।

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: चुनावी मुकाबले और हॉट सीट्स पर नजरें

चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। हेमंत सोरेन (बरहेट), उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (गांडेय), भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी (चंदनकियारी), सुदेश महतो (सिल्ली), और चंपाई सोरेन (सरायकेला) जैसे प्रमुख नेताओं के चुनावी भविष्य पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: पिछले चुनावों के नतीजे और संभावनाएं

2019 में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा को 25 सीटें मिली थीं। इस बार रिकॉर्ड 67.74% मतदान हुआ है, जो झारखंड के गठन के बाद सबसे अधिक है। कई एग्जिट पोल ने एनडीए की जीत का अनुमान लगाया है, जबकि कुछ इंडिया गठबंधन की वापसी की उम्मीद जता रहे हैं।

अब सबकी निगाहें शनिवार के नतीजों पर हैं, जो तय करेंगे कि झारखंड की सत्ता किसके हाथों में जाएगी।

यह भी पढ़े: झारखंड: झरिया में गरजे Amit Shah, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Exit mobile version