झारखंड में खेतों तक पाइपलाइन से पहुंचेगा पानी, CM Hemant Soren का बड़ा ऐलान

झारखंड के CM Hemant Soren ने किसानों के हित में एक नई योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लिफ्ट इरिगेशन को बढ़ावा देते हुए पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री शनिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में 10 फरवरी तक चलने वाले एग्रोटेक किसान मेले के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

CM Hemant Soren के प्रमुख ऐलान:

✅ पाइपलाइन से सिंचाई: कई इलाकों में पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
✅ कृषि क्षेत्र के विकास के लिए नई नीति: राज्य सरकार मजबूत कार्य योजना बना रही है ताकि किसानों की पैदावार बढ़े और उन्हें उचित बाजार मिले।
✅ किसान पाठशाला: हर जिले में किसान पाठशाला स्थापित की जाएगी, जहां खेती की आधुनिक तकनीक, पशुपालन, मछली पालन और अन्य कृषि गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
✅ किसानों का सम्मान: खेती और पशुपालन में योगदान देने वाले सात किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण हॉल और वनौषधि प्रदर्शनी का शिलान्यास

झारखंड सरकार की पहल से किसानों को होगा फायदा: CM Hemant Soren

इस नई योजना से किसानों को सिंचाई में आसानी होगी, जिससे उनकी उपज बढ़ेगी। साथ ही, नई तकनीकों और प्रशिक्षण के जरिए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand में निवेश की नई लहर: 26,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 15,000 से ज्यादा रोजगार के अवसर

Exit mobile version