शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज: नेमरा में जुटेगा जनसैलाब, CM हेमंत करेंगे 14 फीट प्रतिमा का अनावरण
Ramgarh: झारखंड आंदोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज (4 अगस्त) उनके पैतृक गांव नेमरा, लुकैयाटांड़ (रामगढ़) में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुजी की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यभर के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से हजारों समर्थकों और झारखंड आंदोलनकारियों के पहुंचने की संभावना है।
मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा अनावरण और श्रद्धांजलि अर्पित
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह करीब 11 बजे लुकैयाटांड़ मैदान पहुंचकर दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर सामाजिक परंपराओं के अनुसार शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री शहीद सोबरन मांझी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विकास मेला और परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम
पुण्यतिथि के अवसर पर विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे तथा पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित करेंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, झामुमो के नेता, झारखंड आंदोलनकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे।
नेमरा में भव्य तैयारियां
शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को लेकर नेमरा और लुकैयाटांड़ में व्यापक तैयारियां की गई हैं। गोला चौक से लेकर कार्यक्रम स्थल तक श्रद्धांजलि बैनर, झामुमो के झंडे और स्वागत द्वार लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल की दीवारों को पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है।
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए विशेष हेलीपैड बनाया गया है, जबकि हजारों लोगों के बैठने के लिए जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया गया है। अलग-अलग पार्किंग, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्यक्रम को देखते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त, डीआईजी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की है।
एक साल में बदली नेमरा की तस्वीर
शिबू सोरेन के निधन के बाद पिछले एक वर्ष में नेमरा गांव में कई विकास कार्य हुए हैं। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और दूरसंचार सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गांव में बीएसएनएल, जियो और एयरटेल के नेटवर्क टावर लगाए गए हैं। 50 बेड के अस्पताल, जलमीनार, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, धुमकुड़िया भवन और कई नई सड़कों का निर्माण भी कराया गया है।
सरकार का दावा है कि नेमरा को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
नेमरा के मुख्य आयोजन के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां, माल्यार्पण कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालु और समर्थक उनके संघर्ष, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई और झारखंड निर्माण में दिए गए योगदान को याद कर उन्हें नमन कर रहे हैं।
-
मां रूपी सोरेन के श्राद्ध-कर्म के पांचवें दिन नेमरा में हेमंत सोरेन ने निभाईं पारिवारिक परंपराएं -
झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, तीन परीक्षाओं पर सुनवाई पूरी -
दिल्ली में जुटे कांग्रेस के दिग्गज, मताधिकार की रक्षा का ऐलान -
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन शुरू, 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी -
नेमरा में मां रूपी सोरेन की स्मृति में CM हेमंत सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में -
राज्यपाल संतोष गंगवार बोले- चिकित्सा सेवा में संवेदना और मानवीय मूल्य सर्वोपरि -
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा में हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि -
महालया पर सीएम हेमंत सोरेन का संदेश, मां दुर्गा से झारखंड के हर घर में सुख-शांति की कामना -
बाबूलाल मरांडी ने दी राज्यवासियों को शुभकामनाएं, मां दुर्गा से की कल्याण की कामना -
देवघर में AIIMS का दूसरा दीक्षांत समारोह, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रहे मुख्य अतिथि -
मां की स्मृति में हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्म -
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? रांची T20 से पहले फैंस की नजर Playing 11 पर -
भारत-वेस्टइंडीज मैच में सुरक्षा की कमान SDO और City SP के हाथ -
जयराम महतो बने डॉक्टर, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी पीएचडी की डिग्री -
मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने निभाई पारिवारिक परंपरा -
झारखंड में अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें पूरा Schedule -
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब -
JSSC नियुक्ति रद्द मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, JPSC पर सुनवाई कल -
राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक, मोरहाबादी आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि -
मां को अंतिम विदाई देते CM Hemant Soren, नम आंखों से नेमरा के लिए निकली अंतिम यात्रा
