छल जेएमएम के आचरण में है: Sudesh Mahto

रांची: Sudesh Mahto: जेएमएम की राजनीति का उद्देश्य विकास नहीं तुष्टिकरण रहा है। इन्होंने समाज के हर वर्ग को बांट कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी है पर किसी भी वर्ग के हित के लिए कभी भी कुछ नहीं किया।

छल जेएमएम के आचरण में है: Sudesh Mahto

सोरेन परिवार पिछले 40 साल से सक्रिय राजनीति में है लेकिन इन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार के विकास को महत्व दिया है राज्य के विकास को नहीं। छल जेएमएम के आचरण में है।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चाकुलिया प्रखंड के मैदान में आयोजित में बहरागोड़ा विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह में कही। इसके बाद वो पोटका के हाता चौक स्थित पूजा मैदान में आयोजित पोटका विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया।

उन्होंने कहा सरकार ने अपने भाषण में युवाओं को 5 लाख नौकरी, नौकरी न मिलने पर स्नातक पास को 5 और पोस्ट ग्रेजुएट को 7 हजार रुपए सालाना बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी। लेकिन जब शासन की बात आई तो इन्होंने युवाओं पर अपने पांच साल के कार्यकाल में कई बार लाठियां बरसाई है।

आजसू पार्टी हर समाज को समझती है हम जनता के दर्द के साथ है: Sudesh Mahto

सभी चूल्हा प्रमुखों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद पर बनी इस सरकार को सत्ता से हटाने और राज्य में बेहतर नेतृत्व स्थापित करने की दिशा में कार्य करें चूल्हा प्रमुख। आजसू पार्टी हर समाज को समझती है हम जनता के दर्द के साथ है।

उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जो उधारी में चल रही है। पांच वर्ष पहले इन्होंने हर परिवार को 72 हजार रुपए देने का वादा किया था यह वादा तो पूरा हुआ नहीं अब सरकार चुनाव नजदीक आता देख जनता को एक लाख रुपए देने का वादा कर रही है। सत्ता के लिए यह सरकार भत्ता भी दे सकती है लेकिन सरकार को अब यह समझना होगा कि इन झूठे वादों से जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। इस सरकार में गरीब का सुनने वाला नहीं है। अबुआ आवास जरूरतमंदों की जगह पैसे वालों को दिए जा रहे हैं।

हम हर एक झारखंडवासियों की लड़ाई लड़ेंगे: Sudesh Mahto

मौके पर पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव राम चंद्र सहिस ने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों, शोषितों और वंचितों की पार्टी है। पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में हम सभी को मिलकर राज्य और राज्यवासियों के विकास के लिए कार्य करना है। आज झारखंडी जनता इस सरकार से निराश है। झारखंड की खोई अस्मिता को वापस लाने में सभी चूल्हा प्रमुखों की भूमिका अहम है। हम हर एक झारखंडवासियों की लड़ाई लड़ेंगे। संगठनिक मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इस ताकत से हम बदलाव लाएंगे।

यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग

बहरागोड़ा और पोटका में प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, महासचिव हरेलाल महतो, सत्यनरायण महतो, रविशंकर मौर्य, फनी भूषण महतो, सपन सिंह देव, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सचिन महतो, डोमन टुडू, चुंका मार्डी, बुल्लू रानी सिंह सरदार, लक्ष्मी कुमारी, चन्द्रगुप्त सिंह इत्यादि मुख्य रूप से शामिल हुए।

यह भी पढ़े: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित Jharkhand Bhawan में लहराया गया तिरंगा

 

Exit mobile version