ईडी के छठे समन पर बिना देर किए पूछताछ केलिए जाएं मुख्यमंत्री: Babulal Marandi

बाबूलाल मरांडी ने..

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के छठे समन पर बड़ा निशाना साधा।

Babulal Marandi ने कहा कि अब पानी सिर के ऊपर बहने लगा है। इसलिए मुख्यमंत्री को सलाह है कि वे बिना देर किए ईडी द्वारा जारी छठे समन का सम्मान करें और बिना देर किए ईडी के सवालों का जवाब देने जाना चाहिए।

Babulal Marandi ने कहा कि यदि राज्य का मुख्यमंत्री कानून का पालन नहीं करेगा तो फिर आम आदमी से इस संबंध में उम्मीद नही की जा सकती ।

हेमंत सोरेन पर दो मामलों के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना किया गया है, जिनकी जांच वर्तमान में ईडी पीएमएलए की धाराओं के तहत कर रही है। (पीटीआई/फ़ाइल)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार बार मीडिया के सामने अपने को बेदाग बताते हैं,तो फिर इस भ्रम को दूर करने का उनको ईडी बार बार अवसर दे रही।उन्हे ईडी कार्यालय में जाकर अपना पक्ष विस्तार से रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो कानून को हाथ में लेता है ,उसे ठेंगा दिखाता है उसके साथ वैसा ही व्यवहार होना चाहिए।

उन्होंने महामहिम राज्यपाल से अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कानून का पालन नहीं करते तो सख्त कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Congress में शामिल होंगे सांसद दानिश अली? अजय राय का बड़ा बयान

 

 

 

Exit mobile version