Sudesh Mahto- रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रखंडवार महिला प्रभारियों की हुई नियुक्ति

उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सभी प्रभारी करेंगे ग्राम संवाद का नेतृत्व

रांची। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो (Sudesh Mahto) के निर्देशानुसार रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रखंडवार महिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि महिला प्रभारियों की नियुक्ति से रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव अभियान को मजबूती मिलेगी। गांव एवं वार्डस्तर की महिला कार्यकर्ताओं की टीम को और मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान की गति को और तेज करने में सभी महिला प्रभारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर ग्राम संवाद का नेतृत्व भी करेंगी।

Sudesh Mahto News: सूची इस प्रकार है-

साथ ही झारखंड आंदोलनकारी एवं सरना रत्न स्व. वीरेंद्र भगत जी की पत्नी एवं रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत को मांडर विधानसभा क्षेत्र में संगठन के गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर डॉ. भगत ने कहा कि निर्मला भगत मांडर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड – मांडर, चान्हो, इटकी, बेड़ो, लापुंग में आजसू पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों को गति देंगी।

कहा कि हमारा मकसद है कि आजसू पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचे और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

Exit mobile version