Shah Rukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड के किंग भी निशाने पर, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: Salman Khan को लगातार धमकियों के बाद अब Shah Rukh Khan को भी जान से मारने की धमकी मिली है। रायपुर के एक व्यक्ति ने शाहरुख को धमकी भरे कॉल के जरिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shah Rukh Khan को धमकी मिलने से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप

2 नवंबर को शाहरुख ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया, और इसके कुछ ही दिन बाद उनके खिलाफ इस तरह की धमकी से मनोरंजन जगत में सनसनी फैल गई है। धमकी देने वाले शख्स का संबंध छत्तीसगढ़ के रायपुर से बताया जा रहा है। फिलहाल धमकी की वजह साफ नहीं है, लेकिन मुंबई पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है और आरोपी से पूछताछ के लिए रायपुर भी गई है।

मन्नत की सुरक्षा बढ़ाई गई

इस घटना के बाद शाहरुख के मुंबई स्थित घर “मन्नत” के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पहले से ही सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, और अब शाहरुख की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Chunav: बीजेपी जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

Exit mobile version