Gunj Mahotsav का दूसरा दिन: किसानों, पशु व कृषि सखियों को सम्मानित‌ किया गया

कृषि के क्षेत्र में बड़े बदलाव की आवश्यकता : सुदेश

सिल्ली/ रांची। Gunj Mahotsav का दूसरा दिन किसानों को समर्पित रहा। महोत्सव में विधान सभा क्षेत्र के उत्कृष्ट किसानों को गूंज परिवार के संरक्षक सह विधायक सुदेश कुमार महतो ने सम्मानित किया।

इनमें प्रखंड के 75 उत्कृष्ट किसान सम्मानित किए गए। महोत्सव के दौरान 22 किसानों के बीच 18 लाख 26 हजार रुपए का केसीसी वितरण भी किया

कृषि के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए सिल्ली प्रखंड के झाबरी गांव को उन्नत कृषि विकास के लिए विभाग ने गोद लिया है। जबकि प्रखंड के 25 किसानों को राज्य के बाहर कृषि उन्नति की जानकारी लेने के लिए परिभ्रमण के लिए चयनित किया गया।

Gunj Mahotsav • किसान गोष्ठी का आयोजन

किसान महोत्सव के मौके पर परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग गांवों से आए सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिक प्रदीप सरकार ने किसानों को जैविक खेती से बेहतर उत्पादन करने के तरीके बताए। स्थानीय प्रगतिशील किसान उमेश कोइरी ने भी जैविक खेती पर अपने अनुभव से किसानो को उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी।

Gunj Mahotsav • कृषि के क्षेत्र में बदलाव की आवश्यकता : सुदेश

इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में क्रांति और बदलाव की आवश्यकता है। आत्मनिर्भर किसान और आत्मनिर्भर झारखंड बनाने के लिए किसानों को तकनीकी रूप से प्रेरित करना और जोड़ना होगा। इसके साथ उनके लिए बाजार भी उपलब्ध कराना होगा। राज्य में उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के चलते किसान चाह कर भी अपनी आमदनी नहीं बढ़ा पा रहे हैं। किसान जिन्होंने अपनी खेत छोड़ दिया है उन्हें वापस खेती की ओर लाना होगा।

Gunj Mahotsav • पशु और कृषक सखियों को भी मिला सम्मान

महोत्सव में प्रखंड के 45 पशु सखियों और 55 कृषक सखियों को सम्मानित किया गया। इन पशुसाखियों ने बकरी, मुर्गी पालन में तथा कृषि सखियाों को जैविक खाद, सब्जी नर्सरी लगाने में सराहनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान जिला और पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Gunj Mahotsav • किसान मेले का आयोजन

किसान महोत्सव के मौके पर कृषि मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने अपने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BHAJAN LAL SHARMA होंगे राजस्थान के अगले CM, वसुंधरा राजे ने रखा नाम का प्रस्ताव

 

Exit mobile version