ग्राम प्रभारियों को दी नए जनादेश की जिम्मेदारी : Sudesh Mahto

अच्छे कार्यकर्ता ही अच्छे नेता होते हैं

रांची : Sudesh Mahto: विकास शब्द और राज्य हित जेएमएम के शब्दकोश में नहीं है। झारखंड को उलझा कर रखना इनका पेशा। शासन और प्रशासन दोनों लूट के साझेदार बन गये हैं।

हम समाज के सभी वर्गों के विचारों और भावनाओं के साथ काम करें: Sudesh Mahto

यह साल झारखंड के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी इन हालात में बढ़ जाती है। हम समाज के सभी वर्गों के विचारों और भावनाओं के साथ काम करें।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने नामकुम, सिदरौल स्थित कवाली स्टेडियम में आयोजित रांची लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। मौके पर रांची लोकसभा क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन पहुंचाने का संकल्प लिया।

राज्य सरकार ने युवाओं का भविष्य बिगाड़ने का संकल्प ले रखा है: Sudesh Mahto

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक को लेकर जगह-जगह से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह संवेदनशील और चिंता जनक है। मानो राज्य सरकार ने युवाओं का भविष्य बिगाड़ने का संकल्प ले रखा है। इससे पहले एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थी परेशान रहे।

राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए ज़िद की आवश्यकता है: Sudesh Mahto

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता में यह विश्वास है कि आजसू राज्य में बेहतर वातावरण बना सकती है। राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए ज़िद की आवश्यकता है। कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पार्टी के विचारों को राज्य के हर गांव, हर घर तक पहुँचाने का कार्य करें। कार्यकर्ता आगे आकर अपनी जिम्मेदारी के तहत कार्य करें। ग्राम प्रभारियों को नए जनादेश की जिम्मेदारी देते हुए सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनावी साल है।

समय कम है ऐसे में पार्टी की हर इकाई और हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनाकांक्षाओं के अनुरूप और एनडीए को सशक्त बनाने के लिए काम करना होगा।

हमें पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए लोगों की सेवा करनी होगी: Sudesh Mahto

इस मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव सह ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी राम चन्द्र सहिस ने कहा कि ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करने और हर व्यक्ति के दुःख सुख से जुड़ने के उद्देश्य से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी की मजबूत संरचना में ग्राम प्रभारी और चूल्हा प्रमुख को विशेष महत्व दिया है। यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है जो सत्ता पर बैठे लोगों के समझ में नहीं आती है। उनको उनके सोच पर छोड़ कर हमें पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए लोगों की सेवा करनी होगी।

सम्मेलन में रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारी शामिल हुए।

इस सम्मेलन में मुख्य रूप से अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, पार्टी के महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्माला भगत, राजेन्द्र मेहता, हरेलाल महतो, संजय महतो, भारत कांशी, अशोक नाग, डॉ. सुधीर यादव, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: MLC Election: भाजपा ने प्रदीप वर्मा को राज्यसभा के लिए झारखंड से उम्मीदवार बनाया

Exit mobile version