Ramgarh Bypoll आगाज है आगे चुनाव में अंजाम दिखेगा …..Babulal Marandi

Ranchi: भाजपा नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता के बीच खुशियां मनाते हुए कहा कि यह चुनाव परिणाम राज्य सरकार के खिलाफ आगाज है,अंतिम अंजाम तो आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा।

जल जंगल जमीन की बात कर सत्ता में आने वाले केवल लूटने और लुटवाने में लगे हैं: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की विफलताएं ,भ्रष्टाचार ,वादा खिलाफी ,आदिवासी,महिला,दलित ,पिछड़ों का उत्पीड़न सब उजागर हो चुका है। राज्य सरकार ने हर तरह से राज्य की जनता को धोखा दिया है । जल जंगल जमीन की बात कर सत्ता में आने वाले केवल लूटने और लुटवाने में लगे हैं। जनता इसे बखूबी समझ चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण चारो तरफ भाजपा की लहर है: Babulal Marandi

उन्होंने त्रिपुरा,नागालैंड में एन डी ए को दुबारा सत्ता में लाने केलिए जनता को बधाई एवम शुभकामनाएं दी। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण चारो तरफ भाजपा की लहर है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, सांसद संजय सेठ,वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद,सीमा शर्मा,उषा पांडे,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान, सीपी सिंह,रणधीर सिंह,अमर बाउरी, बिरंची नारायण,मनीष जायसवाल,नारायण दास,हेमंत दास,सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,अमित सिंह,अविनेश कुमार सिंह,राहुल अवस्थी,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,उप महापौर संजीव विजय वर्गीय,पंकज सिन्हा, आरती कुजूर,अनवर हयात,अमरदीप यादव, रमेश सिंह,

मुकेश मुक्ता,शोभा यादव,संजय जायसवाल,अरुण झा,रविनाथ किशोर,उमाशंकर केडिया,माया सिंह, कमाल खान, तारिक इमरान,सुबोध कांत,गुरविंदर सिंह सेठी,संजय सहाय,वरुण साहू, नीरज सिंह,सुनील साहू,प्रमोद पांडे,अमरनाथ चौधरी, मनोज गुप्ता, सूर्य प्रभात,अरविंद तिवारी,पुनीता राय,लक्ष्मी कुमारी,सीमा सिंह,नीलम चौधरी,सुचिता सिंह,वरुण तिवारी, नीरज पासवान ,सतीश सिंहा,चंद्र प्रकाश ,भूपेंद्र सिंह,रणधीर दास,अमन जायसवाल ,रिंकू शेख, योगेंद्र लाल,आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?

 

 

Exit mobile version