Rahul Gandhi का 53वॉं ‘‘जन्म दिवस’’ कांग्रेस भवन, रॉंची में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
admin
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi का 53वॉं ‘‘जन्म दिवस’’ कांग्रेस भवन, रॉंची में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
.@INCIndia के पूर्व अध्यक्ष @RahulGandhi जी का 53वॉं ‘‘जन्म दिवस’’ कांग्रेस भवन, में गरीबों के बीच भोजन वितरित कर के मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री @RajeshThakurINC एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने केक काटकर राहुल गॉंधी जी को जन्मदिन की बधाई दी व उनकी लम्बी उम्र की कामना की। pic.twitter.com/s1a5YmR8qY
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम केक काटकर Rahul Gandhi को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। उसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ही गरीबों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा खाना वितरित किया गया।
Rahul Gandhi: आप दया और सद्भाव का संदेश फैलाते हुए सच्च बोलना जारी रखें और करोड़ो भारतीय की आवाज बनें
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दिया और कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और विपरित परिस्थितियों में आपका आदम्य साहस सराहनीय है। आप दया और सद्भाव का संदेश फैलाते हुए सच्च बोलना जारी रखें और करोड़ो भारतीय की आवाज बनें। उन्होंने कहा कि नफरतों के बीच मोहब्बत की बात, भय के बीच निडर होने के बात, तार-तार होते राजनीतिक सुचिता के बीच मूल्यों की बात, विपरित धाराओं के बीच खडे़ होकर उनका रूख मोड़ना, ये राहुल गांधी होने का प्रमाण है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, अमरेन्द्र सिंह, कमल ठाकुर, बेलश तिकी, नेली नाथन, डॉ राकेश किरण महतो, अजहर पप्पू, विशाल सिंह, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, सुरेन राम, छोटू सिंह, अरुण श्रीवास्तव, वारिस कुरैशी, अख्तर अली, राजू, राम, अजय सिंह, विनोद साहु, संगीता टोप्पो, अर्चना मिर्धा, राजीव प्रकाश चौधरी, प्रेम कुमार , मनोज मुर्मू, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।