जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग, 8 सितंबर से पुलिस एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन

इसके बाद 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक छह दिनों के सामूहिक अवकाश का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

जयराम महतो की गिरफ्तारी समेत 9 मांगों को लेकर पुलिस एसोसिएशन का आंदोलन, 8 सितंबर से चरणबद्ध प्रदर्शन

Ranchi: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बरवाअड्डा थाना विवाद में विधायक और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों से जुड़ी नौ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का कार्यक्रम जारी किया गया है।

एसोसिएशन का आरोप है कि 22 अगस्त को धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों ने पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अमर्यादित व्यवहार किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है।

बरवाअड्डा थाना विवाद के बाद बढ़ा मामला

पुलिस एसोसिएशन के अनुसार, 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाना में दर्ज कांड संख्या 146/26 से जुड़े मामले में विवाद हुआ था। एसोसिएशन का आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अभियुक्त को छुड़ाने का प्रयास किया।

एसोसिएशन का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से पुलिस एसोसिएशन को कथित तौर पर धमकाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

जयराम महतो की गिरफ्तारी समेत 9 मांगें

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने अपने आंदोलन के साथ पुलिसकर्मियों से जुड़ी कई मांगें भी रखी हैं। इनमें प्रमुख रूप से—

8 सितंबर से काला-बिल्ला लगाकर विरोध

एसोसिएशन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 8 से 11 सितंबर 2026 तक राज्य के पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान वर्दी पर काला-बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

इसके बाद 19 सितंबर को एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया जाएगा। इस दौरान सभी थानों, ओपी और मेस में चूल्हा-चौकी बंद रखने की बात कही गई है।

24 सितंबर को एसपी और डीजीपी कार्यालय के सामने धरना

24 सितंबर 2026 को राज्यभर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। एसपी कार्यालयों के सामने धरना दिया जाएगा, जबकि एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारी डीजीपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।

इसके बाद 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक छह दिनों के सामूहिक अवकाश का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

सरकार से समन्वय कर समाधान की अपील

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू और महामंत्री संजीव कुमार ने कहा है कि सरकार यदि बातचीत और समन्वय के जरिए मांगों का समाधान करती है, तो स्थिति सामान्य हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन घोषित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।

एसोसिएशन ने आंदोलन के दौरान आम लोगों को होने वाली संभावित असुविधा के लिए शासन और प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।

Exit mobile version