जनता के उत्साह को हर बूथ तक पहुंचाना है- Sudesh Mahto

धन हारेगा और जन जीतेगा

डुमरी/रांची। डुमरी उपचुनाव में रणनीति की कमान संभाले आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष Sudesh Mahto ने प्रचार के अंतिम दिन जगह-जगह पदयात्रा निकाली और सभाओं में कार्यकर्ताओं, समर्थकों का उत्साह बढ़ाया।

जय आजसू और विजय आजसू के नारे से गूंजता रहा डुमरी: Sudesh Mahto

पद यात्रा में हजारों की संख्या में झंडे थामे कार्यकर्ता और ग्रामीण एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी के समर्थन में नारे लगाते चलते रहे। घर से निकली भीड़ सड़क पर दिखा जनसैलाब। जय आजसू और विजय आजसू के नारे से गूंजता रहा डुमरी।

आजसू प्रमुख की अगुवाई में पहली पदयात्रा नावाडीह के कोदवाडीह मोड़ से कटघरा मोड़, नावाडीह चौक, ब्लॉक चौक तक निकली। जबकि दूसरी पदयात्रा नवाडीह के तेलो बस्ती में निकाली गई। इनके अलावा तेलो और आलारगो में सभा की गई।

डुमरी में भय समाप्त होगा और विजय स्थापित होगा: Sudesh Mahto

तेलो की सभा में उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह को हर बूथ तक पहुंचाना है। डुमरी उपचुनाव हमारे जनबल और सत्ता के धनबल के बीच है। जिसमें जीत निश्चित रूप से हमारे साथ मौजूद जनबल की होगी। जनबल पांच सितंबर को एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी को वोट देने के लिए आतुर है। इससे डुमरी में भय समाप्त होगा और विजय स्थापित होगा।

15 दोनों तक लगातार जनता से बनाए गए रिश्ते का असर जनता के चेहरे पर साफ देखा जा रहा है: Sudesh Mahto

उन्होंने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के 70 पंचायतों का उन्होंने दौरा कर समाज के हर तबके से संवाद किया। जनता से सीधा जुड़ाव का मकसद साफ था कि झामुमो और उसकी सरकार के झूठ-फरेब के खिलाफ और विकास का रास्ता चुनने के लिए एक वातावरण तैयार किया जाए। 15 दोनों तक लगातार जनता से बनाए गए रिश्ते का असर जनता के चेहरे पर साफ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक गरीब और संघर्षशील परिवार की बहू-बेटी यशोदा देवी को जनता का समर्थन डुमरी के साथ पूरे राज्य में नई राजनीतिक दिशा तय करेगा।

आठ सितंबर को डुमरी इस राज्य में परिवर्तन का संदेश लेकर उभरेगा: Sudesh Mahto

सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि डुमरी में परिवर्तन की बयार बह चुकी है। यहां यशोदा देवी को मंच से नहीं, पंच के बीच से चुना जा रहा है। यह समर्थन डुमरी में बदलाव का परिचायक भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कि कहा कि झामुमो धनबल और आतंक का हर हथकंडा अपनाने के लिए आमादा है। हम सभी को एकजुटता बनाए रखना है। आठ सितंबर को डुमरी इस राज्य में परिवर्तन का संदेश लेकर उभरेगा।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police

 

 

Exit mobile version