जनता भाजपा को सबक सिखाएगी: Kalpana Soren

गोड्डा, 29 मई: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो नेता Kalpana Soren ने गोड्डा में कहा कि झारखंडियों से चिढ़ने वाली, 1932 खतियान का विरोध करने वाली और पिछड़े वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का विरोध करने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।

सोरेन ने कहा, “जनता इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दे रही है। जनता यह लोकसभा चुनाव लड़ रही है। गोड्डा की जनता ने इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी प्रदीप यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाने का मन बना लिया है।”

हेमंत सोरेन ने लाखों झारखंडियों को अधिकार दिलाया: Kalpana Soren

कल्पना सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने लाखों झारखंडियों को अधिकार दिलाया। झारखंडी अस्मिता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में पारित कराया। केंद्र की तानाशाह भाजपा सरकार से राज्य के अधिकार की मांग की। इसी डर से भाजपा ने साजिश के तहत चुनाव से ठीक पहले उन्हें जेल में डाल दिया।

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड का हर व्यक्ति चुनाव लड़ रहा है। यह हेमंत सोरेन की लड़ाई है। जनता तानाशाह ताकतों के खिलाफ यह चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव में गोड्डा की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी, जिसने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजा था।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Nitish Kumar के हेलीकॉप्टर में तेल खत्म होने की वजह पता चला

Exit mobile version