14-07: Patna Lathi Charge और BJP कार्यकर्ता की Death के लिए जांच समिति का गठन
शनिवार को जांच समिति करेगी दौरा, रघुवर दास होंगे संयोजक
admin
Ranchi:BJPके माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह जांच समिति घटना की रिपोर्ट माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को जल्द सौंपेगी।
BJP leader dies during protest in Patna
BJP: सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल शर्मा और सुनीता दुग्गल को कमेटी में सदस्य बनाया गया
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास को पटना में 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता और पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता श्री विजय सिंह की मृत्यु की जांच के लिए गठित कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री विष्णु दयाल शर्मा और सुनीता दुग्गल को कमेटी में सदस्य बनाया गया है।
कमेटी 15 जुलाई को क्षेत्र का दौरा कर मामले की जांच करेगी। श्री दास आज शाम पटना के लिए रवाना हो गए।