HeadlinesNationalPoliticsTrending

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा One Nation One Election- BJP

राँची: One Nation One Election: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट में “One Nation One Election” ऐतिहासिक फैसला

उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट में”वन नेशन वन इलेक्शन”ऐतिहासिक फैसला लेना विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत मजबूत होकर उभरेगा।श्री महतो ने श्री भट्टाचार्य को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि झामुमो और कांग्रेसशुरु से ही आदिवासी और दलित विरोधी रहें हैं।इन्हें अपमानित करने में अपना गर्व समझते हैं।आजादी के पूर्व और बाद में भी जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी ने संविधान निर्माता डॉ०भीमराव अंबेडकर के साथ जो व्यवहार किया है वो सर्वविदित है।

और आज जब देश के एक दलित पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने वाली निर्णय “वन नेशन वन इलेक्शन” का अमर्यादित तरीके से पुरजोर विरोध कर रहें हैं।

झामुमो और कांग्रेस पार्टी जन्मजात अधिनायक वाद पर ही स्थापित है

प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भटटाचार्य के अधिनायकवाद स्थापित करने वाले बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समक्ष सरकार के फैसले को राहुल गांधी द्वारा फाड़कर फेंकना क्या कहलाता है।हेमंत सोरेन द्वारा एक आदिवासी मुख्यमंत्री को अपमानित कर उनके फैसलों को कूड़ेदान में फेंकना क्या कहलाता है।क्या ये अधिनायकवादी नहीं है तो फिर क्या है। झामुमो और कांग्रेस पार्टी जन्मजात अधिनायक वाद पर ही स्थापित है।

जो सार्वभौमिक है।और लोकतांत्रिक मूल्यों पर स्थापित भाजपा पर आरोप मढ़ते हैं। श्री महतो ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाकर शासन करने की परंपरा का रिकॉर्ड कांग्रेस सरकार में रही है।एनडीए सरकार ने अबतक किसी भी राज्यों में राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया है।
प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि झामुमो आदिवासी विरोधी है।जिस कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला प्रत्याशी का विरोध किया उसी कांग्रेस के साथ मिलकर हेमंत सोरेन राज्य में सरकार चला रहे हैं।

 

 

 

यह भी पढ़े: BJP ने झारखंड में व्यापक परिवर्तन यात्रा निकाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button