दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, बोले- अब यहीं रहूंगा; बिहार में सत्ता बदलाव के संकेत तेज

नीतीश का दिल्ली शिफ्ट! राज्यसभा शपथ से पहले JDU बैठक, बिहार में बड़ा फेरबदल तय

दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, बोले- अब यहीं रहूंगा; BJP दफ्तर के बाहर फाड़े गए ‘सम्राट सरकार’ पोस्टर

नई दिल्ली/पटना:
बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए। लंबे समय बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा, “कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा… पहले भी लंबे समय तक दिल्ली में काम किया है, अब फिर से यहीं सक्रिय रहूंगा।”

उनके इस बयान को बिहार की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पटना आना-जाना जारी रहेगा।


राज्यसभा शपथ और दिल्ली में सक्रियता

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके बाद उनका दिल्ली में राजनीतिक रोल बढ़ सकता है। दिल्ली में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी करेंगे, जिसमें बिहार की नई सरकार को लेकर चर्चा होगी।


JDU की अहम बैठक आज

दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल होंगे।
बैठक में दो बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है:


इस्तीफे के संकेत, सत्ता परिवर्तन तय!

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने संकेत दिए हैं कि खरमास के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को NDA विधायक दल की बैठक होगी और उसी दिन सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।


नई सरकार का फॉर्मूला क्या?

सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में:

इसके अलावा अन्य सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।


BJP दफ्तर के बाहर पोस्टर विवाद

इस बीच पटना में BJP दफ्तर के बाहर डिप्टी CM सम्राट चौधरी के पोस्टर फाड़े जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर में लिखा था— “वाल्मीकि समाज की यही पुकार, बिहार में हो सम्राट की सरकार।”

BJP प्रवक्ता ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है और यह नहीं पता कि पोस्टर किसने लगाया या फाड़ा

Exit mobile version