Nishikant Dubey को लेकर महिलाओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है

Ranchi: गोड्डा सांसद Nishikant Dubey द्वारा लगातार सोशल मीडिया पोस्ट में महिला जनप्रतिनिधी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता रहा है।

Nishikant Dubey को लेकर महिलाओं में काफी आक्रोश

हाल के पोस्ट में उन्होंने “वैशाली के नगर वधू” चोर , बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग किया था । इन शब्दों का प्रयोग महागामा से कांग्रेस महिला विधायक दीपिका पांडे सिंह जी को संकेत करते हुए किया है। राजनीतिक विरोध में अभद्र भाषा का प्रयोग जनप्रतिनिधि के लिए करने को लेकर महिलाओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

Nishikant Dubey का पुतला दहन किया गया और मुर्दाबाद के नारे लगाए एवम् कार्यवाही की मांग की

महागामा की लोकप्रिय विधायक माननीय दिपिका पांडे सिंह जी पर महिला संबंधित अभद्र टिपण्णी के विरोध में गोड्डा महिला कांग्रेस इकाई द्वारा झाड़ू, डालियां, बर्तन, सूप आदि लेकर सड़क पर उतर कर सांसद निशिकांत दुबे का विरोध किया गया । गोड्डा लोकसभा सांसद का पुतला दहन किया गया और मुर्दाबाद के नारे लगाए एवम् कार्यवाही की मांग की ।

अंजू लता, रेणु देवी, पूजा कुमारी, अनीता एक्का, चंदा देवी, सुनीता एक्का, हीरा मुन्नी एक्का, राधा देवी, सलोमी कुजूर , पार्वती लकड़ा , सविता देवी समेत सैकड़ों महिला द्वारा गोड्डा सांसद निशीकांत दुबे के अमर्यादित टिप्पणी के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया ।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

Exit mobile version