राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए: Sudesh Mahto

आजसू पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक कल

रांची : Sudesh Mahto: भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आज आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की।

एक बार फिर देश की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय किया है: Sudesh Mahto

इस मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बारे में बताते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा। एक बार फिर देश की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय किया है। विकसित झारखंड के लक्ष्य को जनता के सहयोग से हम सभी को मिलकर पूरा करना है। चुनाव की रणनीति को लेकर गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व का चिंतन-मंथन आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

इंडिया गठबंधन का उद्देश्य जनता की सेवा नहीं सिर्फ सत्ता का लालच है। इनसे न सीटों का बंटवारा हो पा रहा है न उम्मीदवारों का ऐलान। इनके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई विजन भी नहीं है।

आजसू पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक कल: Sudesh Mahto

आजसू पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक कल सुबह 10 बजे से हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई है। इस बैठक में संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: आरजेडी से टिकट मिलते ही वायरल हुआ Abhay Kushwaha के डर्टी डांस का वीडियो

Exit mobile version