मंत्री Sudivya Kumar के निधन की खबर से झारखंड में शोक, हार्ट अटैक की बात आई सामने
admin
मंत्री Sudivya Kumar के निधन की खबर से झारखंड में शोक
Ranchi/Giridih: झारखंड के मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक Sudivya Kumar के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात गिरिडीह स्थित उनके आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद तत्काल गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बताई गई। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Sudivya Kumar की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात सोने के दौरान सुदिव्य कुमार सोनू की अचानक तबीयत बिगड़ी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।
स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रांची ले जाने की भी चर्चा हुई, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए यह संभव नहीं हो सका।
झारखंड सरकार में संभाल रहे थे कई महत्वपूर्ण विभाग
सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा के सदस्य थे और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वे नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा जैसे विभागों से जुड़े रहे। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेताओं में भी गिने जाते थे।
छात्र आंदोलन के दौरान भी रहे सक्रिय
हाल के दिनों में झारखंड में हुए JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन के दौरान भी सुदिव्य कुमार सोनू सरकार की ओर से छात्रों के साथ बातचीत करने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल थे। अगस्त में सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच हुई वार्ताओं में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।