अगले 72 घंटे में झारखंड में सक्रिय होगा मानसून, भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट

अगले 72 घंटे में पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय होगा

सावधान! अगले 72 घंटे में झारखंड में सक्रिय होगा मानसून, भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 72 से 96 घंटों के भीतर पूरे राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

अगले 72 घंटे में पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। अगले तीन से चार दिनों में अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून झारखंड के शेष हिस्सों में भी पूरी तरह फैल जाएगा।

वर्तमान में उत्तरी राजस्थान से बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जबकि मध्य प्रदेश के ऊपर दो चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। इनके प्रभाव से 28 जून से पूरे झारखंड में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 50.3 मिमी वर्षा चाईबासा में रिकॉर्ड की गई।

तापमान की बात करें तो—

25 से 27 जून तक कैसा रहेगा मौसम

28 जून से झमाझम बारिश का दौर

28 जून से 1 जुलाई के बीच पूरे झारखंड में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।

रांची का मौसम

राजधानी रांची में 27 जून तक आंशिक बादल और गरज के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

28 जून से 1 जुलाई के बीच रांची में रुक-रुक कर बारिश होगी और अधिकतम तापमान घटकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी, तेज हवा और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Exit mobile version