Siddaramaiah के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं महागामा विधायक
admin
Ranchi: Siddaramaiah: महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह शनिवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुईं। उन्होंने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री Siddaramaiah और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस ऐतिहासिक पल के लिए समस्त कर्नाटकवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
महागामा विधायक ने कहा इस ऐतिहासिक पल के लिए समस्त कर्नाटकवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज कर्नाटक में जन-जन की सरकार ने शपथ ली है, जिसका सिर्फ राज्य की जनता के सर्वांगीण विकास से सरोकार है। मालूम हो कि कर्नाटक में डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। जबकि सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है.