विपक्षी एकता के नाम पर भ्रष्टाचारी और उनके संरक्षकों की बैठक: Deepak Prakash

झामुमो झारखंड विरोधियों की गोद में फिर एक बार

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने आज बिहार की राजधानी पटना में हुई विपक्षी एकता की तथाकथित बैठक पर कड़ा प्रहार किया।

श्री प्रकाश ने कहा कि ये राजनीतिक लड़ाई की एकता नही बल्कि भ्रष्टाचार पर जांच एजेंसियों की हो रही कड़ी कारवाई पर सभी भ्रष्टाचारी और उनके संरक्षक की बैठक है। झामुमो ने फिर झारखंड विरोधी मानसिकता वालों की गोद में बैठकर राज्य को कलंकित किया है।

कांग्रेस अकेले आदरणीय PM नरेन्द्र मोदी और BJP का मुकाबला नहीं कर सकती: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कहा कि विपक्ष की बैठक में राहुल गाँधी का शामिल होना कांग्रेस की स्वीकारोक्ति है कि कांग्रेस अकेले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती। ये कैसी विडंबना है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को आज क्षेत्रीय पार्टियों के सामने झुकना पड़ा है।

कहा कि विपक्षी पार्टियां बताएं तो सही कि उनका नेता कौन है? वे किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, ये तो बताएं! हमारे नेता यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं, आपका कौन है?

2024 में मोदीजी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय है: Deepak Prakash

कहा कि आज पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है. सारे विपक्ष के नेता एक मंच पर आ रहे हैं। वे संदेश देना चाहते हैं कि हम बीजेपी और मोदी जी को चुनौती देंगे। कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते हैं। आ भी गए तो 2024 में मोदीजी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय है।

पंजाब में भी भ्रष्टाचार चरम पर है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा आज पटना में जो-जो विपक्षी दल इकठ्ठा हुए हैं, उनका एक ही मकसद है भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाना। सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी भ्रष्टाचार के मामले में जेल से बेल पर हैं। लालू यादव और तेजस्वी यादव के घोटालों को कौन नहीं जानता । लालू सजायाफ्ता मुजरिम हैं। ममता बनर्जी सरकार में तो अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। डीएमके भ्रष्टाचार के लिए जानी ही जाती है। केजरीवाल के कई मंत्री जेल की हवा खा रहे हैं। पंजाब में भी भ्रष्टाचार चरम पर है।

कहा जिस पार्टी ने देश पर आपातकाल थोपा था, पूरे विपक्ष को जेल में डाल दिया था, जनता के अधिकारों का हनन किया, प्रेस के अधिकारों पर डाका डाला, आज उसी पार्टी के साथ वे लोग हाथ मिला रहे हैं जो जेपी आंदोलन में कांग्रेस की तानाशाही के खिलाफ खड़े हुए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: ‘जहां दुनिया पीएम मोदी की तारीफ करती है, वहीं कांग्रेस उन्हें सांप कहती है’: JP Nadda

Exit mobile version