लुगू बुरु राजकीय महोत्सव: CM Hemant Soren होंगे मुख्य अतिथि, बोकारो DC-SP ने दिया निमंत्रण

रांची: CM Hemant Soren बोकारो जिले में होने वाले “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बोकारो के उपायुक्त (DC) श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (SP) श्री हरविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इसका औपचारिक निमंत्रण दिया।

CM Hemant Soren ने तैयारियों की समीक्षा की

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह राजकीय महोत्सव बोकारो जिले के पी०टी०पी०एस० ललपनिया में आगामी 04 एवं 05 नवंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है।

निमंत्रण स्वीकार करने के साथ ही, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दोनों शीर्ष अधिकारियों से महोत्सव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए कई अहम निर्देश तथा सुझाव भी दिए।

मुख्यमंत्री ने “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” की सफलता के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

 

 

यह भी पढ़ें: Bihar: NDA ने ‘विकसित बिहार, मोदी की गारंटी’ नाम से जारी किया ‘संकल्प पत्र’, 10 लाख नौकरियों का वादा

Exit mobile version