महिला एवं बाल विकास पर कल्पना सोरेन का जोर, बोलीं- आधी आबादी का हक हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

कल्पना सोरेन बोलीं- अबुआ सरकार में महिलाओं और बच्चों का अधिकार सर्वोपरि, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

अबुआ सरकार में आधी आबादी का हक सर्वोपरि : कल्पना सोरेन

Ranchi: महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति एवं विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को विधानसभा स्थित अपने कक्ष में एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य में महिलाओं और बच्चों के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण और बच्चों का समग्र विकास ‘अबुआ सरकार’ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर

कल्पना सोरेन ने कहा कि महिला एवं बाल विकास समिति केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास पर विशेष फोकस

बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, पोषण, बाल कल्याण तथा विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रभावी वातावरण तैयार करना है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर लगातार निगरानी आवश्यक है।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

समिति ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुंचे।

Exit mobile version