JMM ने बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, 8 जून को भरेंगे नामांकन

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की।

राज्यसभा चुनाव 2026: JMM ने बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, 8 जून को करेंगे नामांकन

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर अब लगभग साफ होने लगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस पहले ही वरिष्ठ नेता प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैद्यनाथ राम के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बैद्यनाथ राम लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने जानकारी दी कि बैद्यनाथ राम 8 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के भी मौजूद रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पहले ही प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल और समर्थन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं लगातार जारी हैं।

झारखंड में इस बार राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है। बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के नाम सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें भाजपा पर टिकी हैं कि पार्टी अपना उम्मीदवार उतारती है या नहीं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति और गर्म होने की संभावना है।

Exit mobile version