Jharkhand Women’s Asian Hockey Champions Trophy-2023
admin
Ranchi: Jharkhand Women’s Asian Hockey Champions Trophy-2023 का 27 अक्टूबर 2023 से आगाज़ हो रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मोरहाबादी स्थित मरंङ गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है।
विकास आयुक्त, झारखंड श्री अरुण कुमार सिंह ने आज देर शाम उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय श्री सुशांत गौरव, महासचिव, हॉकी इंडिया श्री भोलानाथ सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ तैयारियों का जायज़ा लिया।
विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार सिंह ने मलेशियाई टीम के अभ्यास सत्र का निरीक्षण किया और स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, लाइट, कंट्रोल रूम आदि का जायज़ा लेते हुए पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के सभी इंट्री गेट का भी मुआयना किया और पदाधिकारियों को पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।